{"_id":"5e7658f58ebc3e76951fc6e0","slug":"shruti-and-ozal-singhal-got-first-place-muzaffarnagar-news-mrt474765483","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रुति और ओजल सिंघल ने पाया प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रुति और ओजल सिंघल ने पाया प्रथम स्थान
विज्ञापन
श्रुति और ओजल सिंघल ने पाया प्रथम स्थान
मुजफ्फरनगर। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग के परिणाम घोषित किए गए हैं। इन परिणाम में श्रुति शर्मा एवं ओजल सिंघल ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का आयोजन 22 जनवरी को डीएवी इंटर कॉलेज में हुआ था। प्रतियोगिता में 1519 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में 50 प्रश्न थे तथा प्रत्येक के लिए एक अंक था। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जूनियर वर्ग में एसडी पब्लिक स्कूल की श्रुति शर्मा एवं शारदेन स्कूल के ओजल सिंघल ने संयुक्त रूप से प्रथम, शारदेन स्कूल की अपूर्वा शर्मा ने द्वितीय एवं केजीबीवी स्कूल मोरना की अंजलि, शारदेन स्कूल की कृपा तथा आईडीएम पब्लिक स्कूल की अक्षिता सिंघल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में बीएसवीएम इंटर कॉलेज की श्रुति सिंह एवं कृतिका अरोरा ने प्रथम, बीएसवीएम इंटर कॉलेज की ही रिया गोयलएवं यशश्री, डीएवी की गोल्डी ने द्वितीय और एसडी पब्लिक स्कूल की कामाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को 2100 रुपये रुपये नकद, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।