फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shrine of Sri Tripura Maa Bala Sundari Devi Temple closed

श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर के कपाट बंद

Sat, 21 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Shrine of Sri Tripura Maa Bala Sundari Devi Temple closed
श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर के कपाट बंद
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। कोरोना वायरस के मद्देनजर श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर के कपाट शनिवार से दैनिक पूजा पाठ के लिए बंद कर दिए गए। वहीं चैत्र मास की चतुर्दशी तिथि से आयोजित होने वाले मेले पर कोरोना का संकट गहरा गया है।

श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रथम नवरात्र से पूजा पाठ के लिए मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगती है, लेकिन वर्तमान में देश कोरोना वायरस के संकट से जूझ रहा है। इसलिए श्रद्धालुओं को इस वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए मंदिर के कपाट शनिवार से बंद कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जब तक शाकंभरी देवी मंदिर के कपाट बंद रहेंगे, तब तक बाला सुंदरी देवी मंदिर के कपाट में भी बंद रखे जाएंगे, जब वायरस का प्रकोप कम होगा तब दैनिक पूजा पाठ के लिए मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से घर पर ही दैनिक पूजा पाठ करने का आह्वान किया है। वहीं 6-7 अप्रैल से नगरपालिका के तत्वावधान में मंदिर प्रांगण में लगने वाले मेले के आयोजन पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी ने बताया कि मेले की तैयारी पूरी है। इस संबंध में 31 मार्च को मीटिंग होगी, यदि तब तक कोरोना का प्रकोप कम हुआ तो जिला प्रशासन के आदेश पर ही मेला भरवाया जाएगा। फिलहाल मेला स्थगित ही माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed