फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shriji's procession was taken out in Ratanpuri

Muzaffarnagar News: रतनपुरी में निकाली गई श्रीजी की शोभायात्रा

Thu, 02 Oct 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Shriji's procession was taken out in Ratanpuri
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतनपुरी। श्री निजानंद आश्रम रतनपुरी के 53वें वार्षिक महोत्सव के समापन के अवसर पर श्रीजी की शोभायात्रा धूमधाम से निकली गई।
ट्रस्ट के अध्यक्ष महेन्द्रपाल रसवंत ने बताया कि 25 सितंबर से कार्यक्रम चल रहे थे। परमहंस सदगुरु महाराज रामरतन दास और जागनी रतन सरकार जगदीश चंद्र महाराज की पुण्य स्मृति में अखंड पाठ रखे गए। अंतिम दिन सुंदरसाथ ने पूरण ब्रह्म के गायन, नृत्य द्वारा श्रीजी को रिझाया।

इस दौरान रात्रि मंच का भी आयोजन किया गया। विजयी प्रतिभागियों को ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। आश्रम के मुख्य धर्मोपदेशक विजय महाराज, सुशांत महाराज, अमृत भाई निजानंदी ने श्री मुखवाणी चर्चा एवं धर्म प्रचारकों अंजू चावला, अर्चना तनेजा, नमिता भगत, रजनीश जलाह, आशु जुनेजा, जगदीप आहूजा ने प्रवचन द्वारा श्रीजी साहेब जी की मेहर बरसाई।
विज्ञापन


मुख्य धर्मोपदेशक विजय जी महाराज ने दीक्षा दी। इसके बाद श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। संचालन सुनील तनेजा ने किया। श्री निजानंद आश्रम ट्रस्ट के नरेंद्र ग्रोवर, कुलदीप भगत, मुकेश वर्मा, चरण सिंह शर्मा, डॉ. चतरसैन छाबड़ा, सुरेंद्र चौधरी, गुलशन कुकरेजा, नवनीत अरोड़ा आदि सुंदरसाथ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed