फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shri Ram Story

2100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Sun, 20 Sep 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 20 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Story
मुजफ्फरनगर। टाउन हाल के मैदान में श्रीराम कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि भगवान राम के आदर्शों को जीवन में उतारने से ही मानव कल्याण संभव है।
विज्ञापन


श्री राम कथा आयोजन समिति के तत्वाधान में शनिवार को श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। टाउन हाल के मैदान में सुबह यज्ञ हवन हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने पूजन कराया। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में ग्रहण करने से ही मानव का कल्याण होगा।
विज्ञापन


 पूजन के बाद मंगल कलश यात्रा शुरू हुई। 2100 महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर यात्रा में शामिल हुई। बैंडबाजों और धार्मिक झांकियाें के साथ निकाली गई यह कलश यात्रा  सदर बाजार, कोर्ट रोड, झांसी की रानी चौक, हनुमान मंदिर रोड, शिव चौक से होती हुई कथा स्थल टाउन हाल के मैदान पर पहुंच कर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा में कीर्तन मंडली श्रीराम की महिमा का गुणगान करती चल रहे थी। पीछे रथ में कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज सवार थे। कथा स्थल पर धार्मिक अनुष्ठान और मंत्रों के बीच विधि-विधान से कलशों की स्थापना की गई। दुपहर तीन बजे श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ।


कथा वाचक ने भगवान श्रीराम के भाईयों समेत जन्म की कथा का प्रसंग सुनाया। यहां पर 27 सितंबर तक प्रतिदिन दुपहर को श्रीराम कथा की अमृत वर्षा होगी।

धार्मिक आयोजन में कपिलदेव अग्रवाल, फूलचंद कंसल, ओमकार सिंह, विकास भार्गव, कुलदीप गोयल, शिशु कांत गर्ग, बिजेंद्र सिंघल, भूदेव सिंह, विजय शुक्ला, नवीन बंसल, नवनीत कुच्छल,  सुनील सिंघल, प्रमोद कुमार, सतीश सेठी, बिजेंद्र पाल, पवन छाबड़ा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed