फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shri Ram College of Fashion Splash incinerate

श्रीराम कॉलेज में फैशन स्पलेश का जलवा

Fri, 01 Jan 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 01 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram College of Fashion Splash incinerate
मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज में वीक कलर्स 2015 के छठे दिन गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फैशन स्पलेश का आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सीसीएस यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी आरपी सिंह रहे। छात्रा अल्पना के कथक और विशाखा की मधुर आवाज ने दर्शकों का मनमोह लिया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम गणेश वंदना से छात्रा दीपिका ने किया। अंकित, नितिन, रोहित, विकास, सिद्धार्थ, अक्षय ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। फैशन स्पलेश का पहला राउंड किड्स ब्वायज थीम पर आधारित रहा। नन्हें मुन्ने बच्चों ने डिजाइनर द्वारा तैयार किए अनेक प्रकार के रंग-बिरंगे परिधानों को पहनकर रैम्प वॉक किया। प्रथम पुरस्कार वर्षा, द्वितीय पलक और तृतीय नूतन को मिला। दूसरा राउंड रवायत रहा। मॉडल्स ने डिजाइनरों द्वारा अपनी रचनात्मक शैली से तैयार मनमोहक पोशाक पहनकर लोगों के सामने कला कौशल पेश किया।
विज्ञापन


तीसरे राउंड की थीम इजिप्ट रही। जिसमें होमसाइंस विभाग की टेक्सटाइल्स की डिजाइनर्स ने इजिप्ट राउंड में भारतीय संस्कृति की सादगी और इजिप्ट शैली का आकर्षक मिश्रण देखने को मिला। डिजाइनर में तुआ, सखाबीर, नीलम, मॉडल्स में शैली, बुसरा, इकरा को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


नुपुर को प्रथम, तानिया को द्वितीय, सीमा और गरिमा को तृतीय पुरस्कार मिला। महिला माडल्स में प्रीति, अभिलाषा, भावना को, पुरुष मॉडल्स में अभिषेक, आर्यन, रोहित को क्रमश: स्थान मिला। समारोह में पूर्व चेयरमैन कपिलदेव अग्रवाल, देवराज पंवार, पूर्व   जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर, केंद्रीय विद्यालय की प्राचार्या डॉ लक्ष्मी, विपुल भटनागर, कुशपुरी, एनजी मजूमदार, बीके त्यागी, प्रेरणा मित्तल, डीएस रावत , डॉ. एमएस तोमर आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed