फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   shri krishna janmashtami programs in schools

स्कूलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रमों की रही धूम

Thu, 18 Aug 2022 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
shri krishna janmashtami programs in schools
दून वैली स्कूल में कालिया नाग डांस की प्रस्तुति देते छात्र - फोटो : DEVBAND
स्कूलों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन

देवबंद। शिक्षण संस्थाओं में बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्त्रस्मों की धूम रही। राधा-कृष्ण व सुदामा की वेशभूषा पहने बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। माखन मटकी फोड़ समेत अन्य प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्साह से भाग लिया।

दून वैली पब्लिक स्कूल में कृष्ण लीला का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें गोवर्धन पर्वत, देवकी वासुदेव का कारागार, शेषनाग शैय्या पर लक्ष्मी-नारायण और कृष्ण द्वारा मटकी फोड़ आदि झांकियां प्रस्तुत की गई। बच्चों ने भजन, नृत्य व नाटिकाओं की प्रस्तुति दी। कालिया डांस ने तो कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। प्रधानाचार्य सीमा शर्मा व उप प्रधानाचार्य अंजली आनंद ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। मेपल्स एकेडमी में संगीत शिक्षक सुहैल के संचालन में प्रभु आपकी कृपा से सब काम हो रहा है गीत पर छात्रों ने नृत्य नाटिका का प्रदर्शन किया। 10वीं व 12वीं के छात्रों ने तेरी मुरली की धुन पर समूह गान प्रस्तुत किया। जबकि 11वीं कक्षा के छात्र रूद्राक्ष ने ओ पालन हारे भजन प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया। प्रधानाचार्य डॉ. चित्रा जोशी ने बताया कि त्योहार हमारी जिंदगी में खुशियां लेकर आते हैं। देवबंद पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने राधा कृष्ण के भजनों पर सुंदर नृत्य किया। मटकी सजाओ और मटकी फोड़ प्रतियोगिता में कक्षा तीन से आठवीं कक्षा तक के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य कुलदीप चौहान रहे। सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में भी माखन मटकी फोड़ समेत अन्य प्रतियोगिताओं में छात्रों ने शानदार प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य रूपेश सैनी ने भगवान की बाल लीलाओं से संबंधित कई वृतांत सुनाए।

सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में मटकी फोड प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे

सर्वोदय ज्ञान पब्लिक स्कूल में मटकी फोड प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे- फोटो : DEVBAND

राधा कृष्ण की प्रस्तुति देते बच्चे

राधा कृष्ण की प्रस्तुति देते बच्चे- फोटो : DEVBAND

मटकी से माखन चोरी करता कान्हा

मटकी से माखन चोरी करता कान्हा- फोटो : DEVBAND

स्कूल में राधा कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चे

स्कूल में राधा कृष्ण की वेशभूषा में सजे बच्चे- फोटो : DEVBAND

मेपल्स एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में राधा कृष्ण की वेशभूषा में प्रस्तुति दे?

मेपल्स एकेडमी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में राधा कृष्ण की वेशभूषा में प्रस्तुति दे?- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed