फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Showed enthusiasm, 198 blood donors made great donation

Muzaffarnagar News: दिखाया जोश, 198 रक्तदाताओं ने किया महादान

Thu, 15 Jun 2023 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Showed enthusiasm, 198 blood donors made great donation
अमर उजाला फाउडेशन के रक्तदान ​शिविर में प्रमाण पत्र लिए श्रीराम कालेज के विद्वायथीर् व अन्य रक्
- श्रीराम कॉलेज और पुलिस लाइन में आयोजित किए गए शिविर
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविरों में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। श्रीराम कॉलेज और पुलिस लाइन में 198 महादानियों ने रक्तदान किया। अतिथियों ने युवाओं को जरूरतमंदों की मदद के लिए अधिक से अधिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराम कॉलेज में शिविर का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने किया। विशिष्ट अतिथि कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया।
विज्ञापन


डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान जरूर करें। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने शिविर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. पीके त्यागी ने बताया कि शिविर में 131 लोगों ने रक्तदान किया। श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या प्रेरणा मित्तल ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।


पुलिस लाइन में अमर उजाला फाउंडेशन और अलकनंदा ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों ने रक्तदान किया। लैब संचालक डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि 67 लोगों ने रक्तदान किया है। जिले के दोनों शिविरों में 198 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed