{"_id":"5aa80aa64f1c1bc1758b550d","slug":"showcased-at-the-center-of-the-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का केंद्र पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का केंद्र पर प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोरना। गंगा खादर क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ में खाइखेड़ी शुगर मिल द्वारा गन्ना क्रय केंद्र बंद किए जाने से नाराज किसानों ने केंद्र पर प्रदर्शन किया। भोपा क्षेत्र गंगा खादर के गांव बिहारगढ़ में उत्तम शुगर मिल खाइखेड़ी का गन्ना क्रय केंद्र स्थापित है। मंगलवार को ग्राम प्रधान बुद्धराम चौहान, ईश्वर सिंह, सोहनवीर, कदमसिंह, नरेश, कर्मी, रामकिशन, सोनू, अजब सिंह, जबर सिंह, खडक़ सिंह, किरणपाल, सचिन, राजपाल, सतपाल, निक्की, किरणपाल, ब्रह्मपाल आदि किसान केंद्र पर पहुंचे।
इन किसानों ने गन्ना क्रय केंद्र बंद कर दिए जाने को लेकर हंगामा किया। पिछले सोमवार को शुगर मिल के अधिकारी केंद्र पर आए और घटिया गन्ना बताते हुए गन्ना क्रय केंद्र को बंद करा दिया। खादर के किसान पिछले पांच साल से खाइखेड़ी शुगर मिल को गन्ने की सप्लाई करते आ रहे हैं, लेकिन अब मिल के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं।
चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर केंद्र पर तौल शुरू नहीं हुई तो खादर के किसान आत्मदाह करने पर मजबूर होंगे। खाईखेड़ी शुगर मिल के क्षेत्रीय इंचार्ज मनोज त्यागी का कहना है कि उच्चाधिकारियों ने केंद्र बंद कराया है। इस संबंध में वे कुुछ नहीं कह सकते हैं।