फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Show cause notice issued to non-attending officers

समाधान दिवस में गैरहाजिर रहे अफसरो को नोटिस जारी

Tue, 02 Feb 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued to non-attending officers
बुढ़ाना में समाधान दिवस मे जिलाधिकारी ने सुनीं ग्रामीणों की फरियाद। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गैरहाजिर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन

बुढ़ाना। समाधान दिवस में डीएम सेल्वा कुमारी जे ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी ने जिला मुख्यालय से समाधान दिवस में न पहुंचने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। उन्होंने अधिकारियों को लंबित पड़ी शिकायतों का तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए।

डीएम सेल्वा कुमारी जे ने जिले के अधिकारियों के साथ ग्रामीणों की फरियाद सुनने समाधान दिवस में पहुंची। उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय पर समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कोई भी पीड़ित ग्रामीण एक समस्या को लेकर दोबारा तहसील दिवस में नहीं आना चाहिए। समस्या का पारदर्शिता के साथ निस्तारण करें। समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होना चाहिए। बंजर भूमि व तालाबों की जमीन पर हुए अवैध कब्जों को कब्जा मुक्त करवाया जाए। डीएम ने तहसील दिवस में न आने वाले नौ अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। तहसील दिवस में न आने वाले उपजिलाधिकारी ने अपनी संस्तुति सहित पत्र जिलाधिकारी को भेज दिया है। जो नोटिस का जवाब नहीं देगा उन अधिकारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल विभिन्न विभागों की 92 शिकायतें आई। किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हुआ। इस मौके पर उप जिलाधिकारी अशोक कुमार व तहसीलदार मनोज कुमार सिंह सहित अनेक विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed