{"_id":"5e7b924c8ebc3e769a0433ba","slug":"shops-closed-in-villages-muzaffarnagar-news-mrt4752935170","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में भी बंद कराई दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में भी बंद कराई दुकानें
विज्ञापन
गांवों में बंद कराईं दुकानें
मीरापुर। क्षेत्र में लॉकडाउन के पहले दिन लोगों में जरूरी चीजें खरीदने की होड़ लगी रही। हालांकि पुलिस प्रशासन ने दूध, फल एवं सब्जी की दुकानें खुलने का समय निश्चित कर दिया।
कस्बे की कई गलियों में अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगा दी गयी। उधर पुलिस एवं प्रशासन ने मिलक कस्बे में पहुंचकर कुछ खुली हुईं दुकानों को बंद कराया और बेवजह घूम रहे वाहनों का चालान किया। पुलिस ने सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए मेडिकल स्टोरों एवं राशन की दुकानों पर एक मीटर की दूरी पर गोले बनाकर लोगों को दूर से ही सामान लेने की सलाह दी।
---
ओवर रेटिंग रोकने के लिए दुकानों का किया निरीक्षण
मीरापुर। ओवररेटिंग के चलते सब्जी मंडी में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अपनी टीम के साथ मंडी एवं कस्बे की दुकानों का निरीक्षण किया। ओवररेटिंग करने वाले दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेमचंद ने बुधवार को सुबह सब्जी मंडी में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि कुछ दुकानदार आलू, प्याज आदि सब्जियों को तय से ज्यादा रेट पर बेच रहे हैं। उन्होंने सभी दुकानदारों को निर्धारित कीमत से ज्यादा पर सामान बेचने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। दुकानदारों का स्टॉक चैक किया एवं जमाखोरी न करने की भी हिदायत दी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में सप्लाई इंस्पेक्टर अनिल सिंह, मार्केटिंग इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, मंडी इंस्पेक्टर खिलेराम मौजूद रहे।
कस्बे में छिड़काव नहीं कराने पर रोष
मीरापुर। कस्बे में कोरोना वायरस के चलते गली मोहल्लों एवं सड़कों पर नगर पंचायत की ओर से सैनिटाइज न किए जाने के कारण कस्बेवासियों में रोष व्याप्त है। कस्बे वासियों का कहना है कि कुछ गलियों में नगर पंचायत द्वारा दवाई का छिड़काव किया गया है लेकिन अधिकतर गलियों को बिना छिड़काव के ही छोड़ दिया गया है।
उधर कैथोड़ा के ग्राम प्रधान पति महबूब आलम ने कोरोना वायरस के चलते ग्रामीणों को घर घर जाकर जागरूक किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि एक दूसरे से हाथ मिलाने से बचें, बात करते वक्त दूरी बनाये रखें, मास्क का प्रयोग करें व प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करते हुए 21 दिनों तक घर पर ही रहें।