{"_id":"5f9b11eb8ebc3e5bc527e03a","slug":"shopping-for-ahoi-ashtami-and-karvachauth-crowds-in-markets-muzaffarnagar-news-mrt5085755166","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटो :त्यौहारों को लेकर बाजार में उमड़ रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटो :त्यौहारों को लेकर बाजार में उमड़ रही भीड़
विज्ञापन
नगर में त्यौहारों के मददे्नजर उमड़ी भीड़।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
अहोई अष्टमी और करवाचौथ के लिए खरीदारी को बाजारों में उमड़ रही भीड़
मुजफ्फरनगर। त्योहारों को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। खरीदारी करने को लेकर बाजार में महिलाओं की संख्या बढ़ गई है। करवाचौथ और अहोई अष्टमी के पर्व को लेकर महिलाएं अपनी तैयारी में जुट गई हैं। शहर में मुख्य बाजारों में जाम की स्थिति रही।
कोरोना के कारण सात माह से बाजारों में उतनी चहल-पहल नहीं हो पा रही थी, जितनी अमूमन रहती है। कोरोना का असर कम होने से आम आदमी सामान्य जीवन की ओर आगे बढ़ रहा है। बाजारों में खरीदारों की संख्या बढ़ने लगी है। अचानक सर्दी बढ़ जाने से जहां जूते, गर्म कपड़ों की दुकानों पर ग्राहक बढ़ गए हैं, वहीं त्योहारों के चलते महिलाएं बाजार में अच्छी संख्या में पहुंचने लगी हैं। चार नवंबर को करवाचौथ और आठ नवंबर को अहोई अष्टमी के पर्व मनाए जाएंगे। दोनों त्योहार का असर बाजार में साफ दिखाई दे रहा है। बृहस्पतिवार को बाजार में काफी रस रहा। महिलाओं और बच्चों की संख्या बड़ी संख्या में दिखाई दी। भीड़ के चलते शहर के कई बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। शहर के भगत सिंह रोड, एसडी मार्केट और नईमंडी की बिंदल मार्केट में काफी भीड़ रही। इस दौरान सोशल डिस्टेंट का पालन नहीं देखने को मिला। लापरवाह लोग मास्क भी नहीं लगा रहे है, जो कोरोना संक्रमण को देखते हुए समाज के लिए उचित नहीं है।