फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shop shot at Saraf and looted

सराफ को गोली मारकर दुकान लूटी

Wed, 06 Nov 2019 08:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
Shop shot at Saraf and looted
नई मंडी में सर्राफ की दुकान पर लूट की घटना की जांच करते एसपी सिटी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
सराफ को गोली मारकर दुकान लूटी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी के भरतिया कॉलोनी में बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने सराफ को गोली मार कर उनकी ज्वैलर्स की दुकान लूट ली। बदमाश दुकान से नकदी समेत लाखों की जेवरात लूट कर फरार हो गए। घायल सराफ को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों को तलाश कर रही है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरबालियान के मूल निवासी अमरीश गोयल पुत्र स्वर्गीय आनंद प्रकाश गोयल वर्तमान में नई मंडी में गऊशाला रोड पर रहते हैं। नई मंडी में ही नवीन कूकड़ा मंडी के मुख्य गेट के पास भरतिया कॉलोनी में श्रीमनमोहन ज्वैलर्स नाम से दुकान कर रखी है। बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे अमरीश गोयल अपने बेटे ईशु गोयल और भतीजे नवनीत गोयल दुकान पर बैठे थे। एक बाइक पर सवार होकर चार बदमाश उनकी दुकान पर पहुंचे। इनमें दो बदमाश हेलमेट पहने थे तथा दो ने चादर से चेहरा ढक रखा था। बदमाशों ने दुकान में घुस कर सराफ अमरीश गोयल से अंगूठी दिखाने को कहा। सराफ ने हेलमेट उतारने की बात कही। इस पर बदमाशों ने पिस्टल निकाल कर अमरीश गोयल पर तान दिया। सराफ ने बदमाश का पिस्टल पकड़ लिया तथा छीनाझपटी होने पर दोनों दुकान के बाहर हो गए। इसी बीच एक बदमाश ने तमंचे से अमरीश गोयल पर गोली चला दी, जो उनकी जांघ में लगी। सराफ को गोली मारने ही वहां पर अफरातफरी मच गई। सभी जान बचा कर भागे। घायल अमरीश ने भी पड़ोसी की टेंट की दुकान में घुस कर जान बचाई। इसके बाद बदमाश दुकान में रखी नकदी समेत लाखों के जेवरात लूट कर एक ही बाइक पर सवार होकर कूकड़ा की ओर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी सतपाल आंतिल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल सराफ को जिला चिकित्सालय भेजवाया। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, मगर कामयाबी नहीं मिली। अस्पताल में भर्ती सराफ ने बताया कि दुकान में नकदी के अलावा करीब पंद्रह लाख से अधिक के जेवरात थे। उधर, एसपी सिटी ने बताया कि दुकान और नवीन मंडी के बाहर पास लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाश कैद हो गए हैं। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

नई मंडी में सर्राफ की दुकान पर लूट की घटना के बाद मौजूद भीड।

नई मंडी में सर्राफ की दुकान पर लूट की घटना के बाद मौजूद भीड।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला चिकित्सालय में ईलाज कराता गोली लगने से घायल  सर्राफा व्यापारी।

जिला चिकित्सालय में ईलाज कराता गोली लगने से घायल सर्राफा व्यापारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed