फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shop in front of police post

पुलिस चौकी के सामने ही दुकान में सेंध लगाई

Sun, 09 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shop in front of police post
पुलिस चौकी के सामने ही दुकान में सेंध लगाई
विज्ञापन

छपार। बरला के नेशनल हाईवे चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने ही बदमाशों ने सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। आवाज होने पर आसपास के लोग जाग गए।
बरला चौराहे पर ही पुलिस चौकी है। उसके सामने ही दूसरी साइड में सुंदर भटनागर की हलवाई की दुकान है। बसेडा रोड पर ही भूषण त्यागी की टेंट की दुकान है। शनिवार की रात बदमाशों ने टेंट की दुकान में पीछे की दीवार को तोड़ने की कोशिश की। उस दुकान की छत पर कुछ मजदूर सो रहे थे। आहट होने पर वे जाग गए। शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। फिर कुछ देर बाद बदमाशों ने हलवाई की दुकान की छत तोड़ दी। आवाज होने पर आसपास सो रहे लोग जाग गए। शोर मचाया तो पुलिस भी पहुंच गई। बदमाशों का पीछा किया तो बदमाश ईख के खेत में घुसकर फरार हो गए। ग्रामीणों व पुलिस ने मिलकर काफी देर तक जंगल में कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed