फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shiv Sena's public awareness journey halted

प्रशासन ने शिवसेना की जनजागरण यात्रा रोकी

Sun, 12 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sena's public awareness journey halted
मुजफ्फरनगर के प्रकाश चौक पर पुलिस से धक्कामुक्की करते शिवसेना कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रशासन ने शिवसेना की जनजागरण यात्रा रोकी
विज्ञापन

मुजफ्फ़रनगर। शिवसेना ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में निकाली जा रही जनजागरण यात्रा को पुलिस प्रशासन ने महावीर चौक पर ही रोक दिया। शिवसैनिक यात्रा को खालापार ले जाना चाहते थे। यात्रा को लेकर पुलिस और शिवसैनिकों में इस बीच झड़प भी हुई।

एक वर्ग बहुल क्षेत्रों में सीएए को लेकर जनजागरण यात्रा निकालने का प्रयास कर रहे शिवसैनिकों को सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार और एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने महावीर चौक पर ही रोक दिया। शिवसैनिकों और पुलिसकर्मियों के बीच इस बीच धक्कामुक्की भी हुई। शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, शिव सेना नेता डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, जिला प्रमुख नरेंद्र पंवार, मंडल प्रमुख मुकेश त्यागी एवं नगर प्रमुख लोकेश सैनी के नेतृत्व में प्रकाश चौक से शुरू हुई जनजागरण यात्रा महावीर चौक पर रोकी, तो पुलिस और शिवसैनिक आमने-सामने आ गए। शिव सेना के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने कहा कि भाजपा केवल भाजपा समर्थित क्षेत्र में नागरिकता कानून का प्रचार कर रही है, जबकि इसकी अधिक आवश्यकता एक वर्ग बहुल क्षेत्रों में है। इस अवसर पर देवेंद्र चौहान, राजेश कश्यप, ओंकार पंडित, वैभव यादव, राजेश शर्मा, गौरव गर्ग, संजय चौधरी, दिग्विजय चौधरी, देवराज प्रधान, अखिलेश पूरी, जोनी पंडित, आशीष मिश्रा, कमलदीप, सचिन प्रजापति, बंटी चौधरी, प्रदीप जैन, ब्रजपाल कश्यप, बाबू राम कश्यप, प्रदीप कोरी, दीपक वर्मा, विपिन कुमार, गौरव चौधरी, शुभम चौहान, बाबू राम कश्यप, रविंद्र सैनी, अंकित मचल, सचिन पासी, दुष्यंत शर्मा, बिट्टू बाबा, अभय वर्मा, दुष्यंत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed