फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shiv Sena's former state chief Pawan Pandey

ठाकरे के हिंदू राष्ट्र के सपने को साकार करेंगे: पांडेय

Mon, 23 Sep 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shiv Sena's former state chief Pawan Pandey
नई मंडी में शिवसेना के कार्यकर्ता सम्मेलन में मंचासीन अतिथि । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ठाकरे के हिंदू राष्ट्र के सपने को साकार करेंगे: पांडेय
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिवसेना के पूर्व प्रदेश प्रमुख पवन पांडेय ने कहा कि बाला साहब ठाकरे का हिंदू राष्ट्र का सपना साकार करने के लिए शिवसैनिक संगठन की ताकत को बढ़ाएं। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करना हमारा लक्ष्य है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनाया जाना बेहद जरूरी है।
नईमंडी के रामलीला मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन में पवन पांडेय ने कहा कि शिवसेना ने ही विवादित ढांचे को गिराया था और हम ही राम मंदिर का निर्माण करेंगे। सभी शिवसैनिक मंदिर निर्माण के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि बाला साहब ठाकरे का हिंदू राष्ट्र का सपना हम सबको साकार करना है। इसके लिए जनसंख्या नियंत्रण बेहद जरूरी है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए प्रदेश सरकार को कानून लाना चाहिए। मंडल स्तर पर पूरे प्रदेश में लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। अयोध्या से आए राज्य उपप्रमुख संतोष दूबे ने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं। हिंदुस्तान में राम मंदिर निर्माण के लिए हमें संघर्ष करना पड़ रहा है। बुंदेलखंड के पूर्व प्रभारी राजेश साहू, दिल्ली के राज्य प्रमुख संदीप चौधरी, संतोष खटीक, योगेश द्विवेदी, संजय गुप्ता, प्रवेश त्यागी आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता ललित मोहन शर्मा एवं संचालन मनोज सैनी ने किया। शरद कपूर, नरेंद्र पंवार, योगेंद्र शर्मा, मुकेश त्यागी, वैभव यादव, आनंद प्रकाश गोयल, राजेश कश्यप, राजेश शर्मा, अनुज चौधरी, लोकेश सैनी, गौरव गर्ग, प्रदीप जैन, नरेंद्र ठाकुर, रविंद्र कलसानिया आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

जुलूस निकाल शक्ति प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। शिवसैनिकों ने कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले शहर में जुलूस निकाल शक्ति प्रदर्शन किया। शक्ति प्रदर्शन में शिवसेना नेता खुली जीप में सवार रहे। इस अवसर पर पुलिस पूरी तरह चौकन्नी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed