{"_id":"62716dacb0e65225323bf018","slug":"shiv-chowk-one-way-ends-from-jhansi-rani-one-vehicle-will-run-muzaffarnagar-news-mrt5871042122","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी रानी से शिव चौक वन वे खत्म, चलेगा एक वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी रानी से शिव चौक वन वे खत्म, चलेगा एक वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी रानी से शिव चौक वन वे खत्म, चलेगा एक वाहन
मुजफ्फरनगर। लंबे समय से परेशानी का कारण बनी एसडी मार्केट के सामने वन वे यातायात व्यवस्था को खत्म कर दिया गया। अब वहां से दोपहिया वाहन आराम से जा सकेंगे। मालवीय चौक के पास बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी जल्द सुुधारी जाएगी। ईद के बाद से मीनाक्षी से जिला अस्पताल व झांसी रानी से शामली बस अड्डे तक कुछ ई-रिक्शा का संचालन शुरू किया जाएगा।
एसपी यातायात कुलदीप सिंह से उनके कार्यालय में मुजफ्फरनगर जिला संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान नगर के यातायात व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श हुआ। व्यापारियों ने बताया कि ई-रिक्शा का संचालन शिव चौक तक बंद है। जिस कारण बुजुर्ग व बीमार लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा ह,ै तो दोपहिया वाहन चालकों को एसडी मार्केट के सामने वन वे यातायात व्यवस्था करने से परेशानी हो रही है। वहां के व्यापारी भी परेशान है। इस व्यवस्था को समाप्त कराया जाए।
एसपी यातायात ने यह मांग मान ली और बताए स्थान से एक दोपहिया वाहन के जाने की अनुमति दे दी। नावल्टी व मालवीय चौक की बैरिकेडिंग को लेकर भी विचार हुआ। मालवीय चौक पर व्यवस्था जल्द ही सही की जाएगी। मीनाक्षी चौक से जिला अस्पताल चौराहे तक ए वापसी की बी, ऐसे ही झांसी की रानी से शामली बस अड्डे तक ए व बी, कुछ ई-रिक्शा संचालन की व्यवस्था बनाई जा रही है। जल्द ही इस व्यवस्था को अम्लीजामा पहनाया जाएगा। एसपी यातायात से मिलने वालों में पूर्व विधायक अशोक कंसल, प्रमोद मित्तल, संजय मित्तल, राहुल वर्मा, विश्वदीप बिट्टू, दीपक अग्रवाल, राम कुमार तायल, विवेक गर्ग, विक्की चावला, अजय सिंघल, प्रवीण खेड़ा आदि मौजूद रहे।