फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shia Sogwars took out a procession

Muzaffarnagar News: शिया सोगवारों ने जुलूस निकाला

Wed, 26 Jul 2023 06:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 06:09 PM IST
विज्ञापन
Shia Sogwars took out a procession
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ। मुहर्रम की सातवीं तारीख के मौके पर शिया सोगवारों ने करबला के शहीद हजरत कासिम की याद में अलम के साथ जुलूस निकाला। करबला के शहीदों को खिराज-ए अकीदत पेश की।
मोहल्ला जन्नताबाद स्थित इमामबारगाह में बुधवार की सुबह शिया सोगवारों ने मजलिस का आयोजन किया। मौलाना कुमैल अब्बास ने हजरत कासिम की शहादत को बयान किया, जिसे सुनकर शिया सोगवार फूट-फूटकर रोने लगे। इसके बाद अलम के साथ मातमी जुलूस नोहाखानी करते हुए मंगल बाजार व फजील चौराहा से गुजरकर इमामबारगाह जरी-ए मुबारक पर पहुंचे।
विज्ञापन

मंगलवार रात मोहल्ला जुमा स्थित इमामबारगाह दरबार-ए हुसैनी में भी शिया सोगवारों ने मजलिस का आयोजन कर करबला के नन्हे शहीद हजरत अली असगर की याद में झुला बरामद किया। जुलूस के दौरान अब्बास अली खां, हसन अली खां, दानिश अली खां, इमरान अली खां, कामरान काजमी, शन्नू, नवाब, भूरा, शाहआलम जैदी, शावेज एडवोकेट, फिरोज जैदी, बसी हैदर, आरिफ हुसैन, शराफत हुसैन, गुलाम हैदर, चिराग अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed