फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shia community burnt effigy of Wasim Rizvi

शिया समुदाय ने रिजवी का पुतला फूंका

Tue, 16 Mar 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Shia community burnt effigy of Wasim Rizvi
गांव ककरौली में वसीम रिजवी के पुतले के साथ प्रदर्शन करते शिया समाज के लोग। - फोटो : KHATAULI
शिया समुदाय ने रिजवी का पुतला फूंका
विज्ञापन

मोरना। गांव ककरौली में कुरान से आयत हटाने की मांग करने वाले वसीम रिजवी का शिया समाज के गुस्साए लोगों ने पुतला फुंकते हुए नारेबाजी की। वहीं, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देते हुए वसीम रिजवी को फांसी दिए जाने की मांग की।

ककरौली गांव में उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी के विरुद्ध समाज व मुस्लिम समाज में उनके विरुद्ध आक्रोश व्याप्त हो गया। ककरौली निवासी नियाज मेंहदी के आवास पर शिया समाज के लोगो़ं ने एकत्र होते हुए राष्ट्रपति से वसीम रिजवी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर देश में दंगे फसाद फैलाने और धार्मिक खिलवाड़ करने के गंभीर आरोप लगाते हुए फांसी दिए जाने की मांग की। इस दौरान शरबत अब्बास, इसरार अहमद, मुफ्ती नावेद, मुफ्ती इंतजार, मोहम्मद अली, कमाल पाशा, आबाद, मुस्तफा, डॉ. याकूब, बाबर जैदी, नदीम, आबिद रजा शमीम हैदर, शाने हैदर, हिलाल मेंहदी, पीरू जैदी, जावेद, हयात, निसम, सरदार आलम, अली अब्बास, सैदा हसन आदि ग्रामीणों ने गढ़ी मोहल्ला सादात से वसीम रिजवी के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए गांव की गलियों से जुलूस निकाला। इसके बाद बेगम पुलिया पर वसीम रिजवी का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed