फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sharp weapons fired fiercely between two sides, six injured

Muzaffarnagar News: भोपा - दो पक्षों में जमकर चले धारदार हथियार, छह घायल

Fri, 08 Mar 2024 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 08 Mar 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Sharp weapons fired fiercely between two sides, six injured
- गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने चार घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर किया
विज्ञापन

फोटो खबर
संवाद न्यूज एजेंसी







भोपा। भोकरहेड़ी में दो पक्षों में रंजिश के चलते जमकर धारदार हथियार व लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों ओर से छह लोग लोग घायल हो गए। गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने चार घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी में अब्दुल सलाम व दूसरे पक्ष के वाजिद में सिंचाई की नाली को लेकर दो दिन पूर्व विवाद हो गया था। इसी को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। दोनों पक्ष आपस में दूर के रिश्तेदार भी हैं और मकान भी आसपास हैं। बृहस्पतिवार को जाहिद का आठ वर्ष का बेटा सलीम अपने घर की छत पर गेंद से खेल रहा था। खेलते वक्त गेंद अब्दुल सलाम के घर में चली गई। दोनों पक्षों में पहले ही सिंचाई की नाली को लेकर विवाद चल रहा था, जिससे दोनों पक्षों की महिलाओं में गाली-गलौज हो गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग धारदार हथियार व लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। एक पक्ष के अब्दुल सलाम व आमिर सहित एक महिला घायल हो गई। दूसरे पक्ष से वाजिद, जाहिद व नसरीन घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल हुए दोनों पक्षों के चार लोगों अब्दुल सलाम, आमिर, वाजिद, जाहिद को प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed