शालू और भावना मिस फेयरवेल
मुजफ्फरनगर। ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में स्नातक और परास्नातक पूर्ण करने वाली छात्राओं को विदाई दी गई। इस अवसर पर रंगारंग प्रस्तुति दी गई। शालू और भावना मिस फेयरवेल चुनी गईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ संतोष गोयल ने किया। प्राचार्या डॉ रावी जैन, डॉ योगिता शर्मा ने दीप प्रज्वलन किया। सरस्वती वंदना के बाद छात्राओं ने शास्त्रीय संगीत, कैटवाक, सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रस्तुत किया। आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ पूजा गोयल, डॉ बबीता, डॉ रीतू गर्ग, डॉ योगिता रहे। प्राचार्या रावी जैन ने कहा कि छात्राएं राष्ट्र और समाज हित में कार्य कर अपना और कॉलेज का नाम रोशन करें। मिस फेयरवेल शालू बीए तृतीय वर्ष और पीजी में मिस फेयरवेल भावना चुनी गईं।