फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shaily Bainsla gets the honor

मरणोपरांत शैली बैंसला को सम्मान मिले

Wed, 03 Jun 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Shaily Bainsla gets the honor
जानसठ तहसील में एसडीएम के स्टेनो को ज्ञापन सौंपते गुर्जर समाज के लोग। - फोटो : KHATAULI
मरणोपरांत शैली बैंसला को सम्मान मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। जिला पंचायत सदस्य रुबी सिंह ने कहा कि दिल्ली पुलिस में तैनात रहीं कांस्टेबल रहीं शैली बैंसला कोरोना योद्धा की हकदार है। दिल्ली सरकार को मृतक शैली बैंसला के परिजनों को उचित मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी देनी चाहिए। गुर्जर सद्भावना सभा के पदाधिकारियों ने दिल्ली उपराज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम की गैर मौजूदगी में स्टेनो को सौंपा। ज्ञापन में अवगत कराया कि शैली बैंसला एक गरीब पृष्ठभूमि के परिवार से ताल्लुक रखती थीं। दो मई को ड्यूटी के दौरान ही उसे बुखार आया। बुखार के दौरान ही अपना फर्ज निभाते हुए बराबर ड्यूटी करती रहीं। बाद में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई थी। दिल्ली सरकार के किसी भी जनप्रतिनिधि ने बीमारी से जूझते हुए दम तोड़ने वाली महिला कांस्टेबल के घर जाकर परिजनों को सांत्वना देना भी मुनासिब नहीं समझा, जिसको लेकर समाज के लोगों में रोष बना हुआ है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से दिल्ली सरकार से शैली बैंसला को कोरोना योद्धा सम्मान दिलाए जाने की पुरजोर मांग की है। इस दौरान गुर्जर महासभा के दारा सिंह, मास्टर मदन पाल सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed