फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shadow dense fog in the morning, increased blur in the evening

सुबह छाया घना कोहरा, शाम को बढ़ी ठिठुरन

Sat, 08 Dec 2018 11:41 PM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sat, 08 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Shadow dense fog in the morning, increased blur in the evening
weather - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। मौसम का मिजाज लगातार सर्द होता जा रहा है। तापमान में रोजाना गिरावट हो रही है और ठंड बढ़ रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में धूप निकली, लेकिन सुबह को कोहरा छाया रहा और शाम को ठिठुरन बढ़ गई। ठंड का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को लोग जब सोकर उठे तो कोहरा छाया हुआ था।
विज्ञापन


कोहरे का असर काफी समय तक दिखाई पड़ा। छात्र और छात्राएं कोहरे और ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। दोपहर में धूप के बढ़ने से कोहरा छंट गया। धूप में गर्माहट भी थी, लेकिन शाम होते ही ठंड का प्रकोप फिर से बढ़ गया। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। शाम को सड़कों पर जल्द ही आवाजाही कम हो गई।
विज्ञापन


जिले का न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान इस सीजन का सबसे कम स्तर पर रहा है। मौसम का पारा कम होने के कारण ठिठुरन बढ़ती जा रही है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों की देखभाल की अधिक जरूरत है। उधर, सर्दी का असर बसों और ट्रेनों में भी दिखाई देने लगा है। ठंड बढ़ने से रात्रि में यात्री कम ही बसों और ट्रेनों में सफर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड और कोहरे में बरतें सावधानी
मुजफ्फरनगर। बढ़ती ठंड और कोहरा बुजुर्गों और बीमारों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। स्वामी कल्याणदेव जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. योगेंद्र त्रिरखा ने बताया कि कोहरे के कारण हृदय और सांस के मरीजों को परेशानी होती है। बीमार लोगों को कोहरे में घूमने नहीं निकलना चाहिए। अन्यथा स्वास्थ्य लाभ के बजाय नुकसान हो सकता है। बच्चों को ठंड से बचाव के लिए पूरे कपड़े पहनाएं। तबीयत बिगड़ने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श ले। हमेशा गर्म पानी पीएं।


नगर में नहीं जले अलाव
मुजफ्फरनगर। नगर और देहात क्षेत्र में ठंड काफी बढ़ गई है। इसके बावजूद नगर में अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई।  इससे राहगीरों को राहत नहीं मिल रही है। अलाव नहीं जलने से दुकानदार, रेहड़ी-ठेले वालों तथा रिकशा चालकों को परेशानी होने लगी है। नगर पालिका की ओर से रैन बसेरा भी नहीं खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed