फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shabnur of age of 21 years has set a record by defeating candidates of all parties in municipal elections

शबनूर की जीत से हर कोई हैरान: सबसे कम उम्र में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कांग्रेस प्रत्याशी को मिले सिर्फ 70 वोट

Mon, 15 May 2023 09:29 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 15 May 2023 09:29 PM IST
सार

Nikay Chunav 2023 : मुजफ्फरनगर में शबनूर की जीत से हर कोई हैरान है। शबनूर ने सबसे कम उम्र में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। खास बात है कि उनके सामने भाजपा समेत सभी पार्टियों के प्रत्याशी हार गए हैं।

विज्ञापन
Shabnur of age of 21 years has set a record by defeating candidates of all parties in municipal elections
शबनूर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में पालिका चुनाव के नतीजों में कई रिकॉर्ड भी बने हैं। शहर के वार्ड 42 से चुनाव जीतकर सभासद बनीं शबनूर की उम्र सिर्फ 21 साल है। वह 3185 वोट से जीतकर सभासद चुनी गई हैं।

विज्ञापन


पालिका के विस्तार के बाद सुजडू गांव को नगर क्षेत्र में शामिल किया गया है। सुजडू द्वितीय वार्ड में भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों के उम्मीदवारों के बीच 21 साल की गृहिणी शबनूर ने चुनाव लड़ा। किसान परिवार की बहू ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। शबनूर को 4208 वोट हासिल हुए, जबकि दूसरे स्थान पर रहीं फिरदौस को 1023 वोट मिले। भाजपा की अफरोज को 437 मतों से ही संतुष्ट होना पड़ा। कांग्रेस की सरिता उर्फ सादिया को 70 वोट ही हासिल हुए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ये कैसा जश्न: BSP प्रत्याशी ने भाजपा पार्षद को जड़ा थप्पड़, फिर BJP समर्थकों ने की थप्पड़ों की बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासद शबनूर के शौहर सलीम ने बताया कि परिवार ने पहले बीडीसी का चुनाव लड़ा था, जिसमें वह हार गए थे।

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav 2023: मेरठ में ऐसा पहली बार, भाजपा ने रचा इतिहास, पढ़ें- 1995 से 2023 तक का दिलचस्प किस्सा

इनकी उम्र भी 30 साल से कम
मुजफ्फरनगर और खतौली पालिका में ऐसे कई सभासद जीतकर पहुंचे हैं, जिनकी उम्र 30 साल से कम है। खतौली में विकास कौशिक, सद्दाम, दानिश, मुजफ्फरनगर में शिवम, पूजा, सिसौली में रोहित, उपेंद्र चौधरी, नीशू, संगीता भी कम उम्र में ही सभासद चुन लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed