{"_id":"68ed4f12c2ab93b6cd02a76b","slug":"seven-warehouses-sealed-illegal-firecrackers-worth-rs-1-crore-recovered-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-156496-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सात गोदाम सील, एक करोड़ के अवैध पटाखे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सात गोदाम सील, एक करोड़ के अवैध पटाखे बरामद
Tue, 14 Oct 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
पान मंडी में पटाखा गोदाम में छापेमारी करती पुलिस फोटो संवाद
- भाजपा नेता का बताया जा रहा एक गोदाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। खतौली में अवैध पटाखों में धमाके के बाद पुलिस अधिकारी जागे है। सुप्रीम कोर्ट ने एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर पाबंदी लगाई है। इसके बावजूद जिले में पटाखों का अवैध भंडारण है। रात में शहर कोतवाली क्षेत्र में एक भाजपा नेता के गोदाम सहित सात गोदामों से एक करोड़ के अवैध पटाखे बरामद हुए। दोपहर में भी पटाखे बरामद कर तीन लोगों को पकड़ा गया।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने अवैध पटाखों को पकड़ने के लिए आदेश दिए थे। सीओ सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा ने शहर कोतवाली पुलिस को साथ रात में नगर की पान मंडी में छापेमारी की। सात गोदाम से एक करोड़ से अधिक के अवैध पटाखे बरामद हुए।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सीओ सिटी ने कहा कि एक गोदाम कन्हैया शर्मा है। छह गोदामों के बारे में जानकारी की जा रही है। अभी कोई व्यक्ति पकड़ा नहीं गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सभी गोदाम माल सहित सील कर दिए है। मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उधर, कन्हैया शर्मा को भाजपा नेता बताया जा रहा है। इससे पहले दोपहर में सिविल लाइन थाना पुलिस ने सुपर मार्केट के पास मकान में रखे अवैध पटाखों को बरामद किया। कंबल वाली गली निवासी टिंकू व शहर कोतवाली के हनुमान चौक निवासी रिजवान को गिरफ्तार किया।
शहर कोतवाली पुलिस ने हनुमान चौक के पास मकान में से पटाखे बरामद किए। यहां से निहाल चन्द को गिरफ्तार किया। दोनों थानों की पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए है।