{"_id":"6046732e8ebc3e593a189274","slug":"seven-lakhs-were-caught-on-the-pretext-of-partnership-in-the-firm-muzaffarnagar-news-mrt5290235171","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्म में साझेदारी का झांसा देकर सात लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्म में साझेदारी का झांसा देकर सात लाख हड़पे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। फर्म में साझेदारी का झांसा देकर सहारनपुर के परिवार ने मोहल्ला खालापार निवासी युवक से सात लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर आरोपियों ने युवक को चेक दे दिए, जो बैंक से बाउंस हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार महिलाओं समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी अमान जमा ने तहरीर देकर बताया कि सहारनपुर के मंडी कोतवाली क्षेत्र के शहादत की चौकी स्थित हक विला निवासी फरहान उल हक, उसकी मां प्रवीन सुल्ताना व तीन बहनें जरीन, गजाला व अमरीन के साथ उनकी दूर की रिश्तेदारी है। पीड़ित के अनुसार 19 फरवरी 2020 को आरोपी उनके घर आए और ट्रेडिंग के कारोबार में साझेदारी की बात कहकर पांच लाख रुपये मांगे। आरोपियों पर विश्वास कर अमान जमा ने उन्हें चार लाख रुपये दे दिए। इसके बाद 19 मार्च 2020 को आरोपियों ने एक बार फिर अमान जमा से तीन लाख रुपये लिए और सभी सात लाख रुपये छह माह बाद लौटा देने की बात कही। पीड़ित के अनुसार, निर्धारित अवधि में रुपये न लौटाने पर पीड़ित ने तकादा किया तो सात अक्तूबर 2020 को अपने बैंक खाते के तीन चेक दे दिए। पीड़ित ने जब 23 अक्तूबर को उक्त चेक अपने बैंक खाते में लगाया, तो आरोपियों के बैंक खाते में रुपये न होने के कारण वह बाउंस हो गया। आरोप है कि रुपयों का तकादा करने पर अब आरोपी लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।