फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven friends said, whether it is morning or evening, the name of Shiva is on my tongue.

मुजफ्फरनगर: सात सहेली बोलीं, सुबह हो या शाम, म्हारी जुबां पर शिव का नाम

Sun, 12 Feb 2023 06:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 06:12 PM IST
विज्ञापन
Seven friends said, whether it is morning or evening, the name of Shiva is on my tongue.
श्रद्धा पथ...हरिद्वार से गंगाजल लेकर रोहतक के किलोई गांव के लिए जा रही श्रद्धालु बड़ौत मार्ग से
- गंगा जल लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रही महिलाएं
विज्ञापन

- हरियाणा की सात कांवड़िये किलोई में करेंगी जलाभिषेक

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर बढ़े जा रहे हैं। हरियाणा के रोहतक और झज्जर की सात महिलाएं अकेले दम पर गंगाजल लाई हैं। श्रद्धालु कहती हैं कि शिव से बड़ी कोई भक्ति नहीं हुई है। उनकी सुबह-शाम शिव की पूजा-अर्चना में गुजरती हैं। अपने परिवारों और देश की मंगलकामना के लिए वह शिव को पवित्र गंगाजल अर्पित करेंगी।
मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग से गुजरने के दौरान सांझक के पास श्रद्धालु महिलाओं का यह जत्था पहुंचा। रोहतक के गांव किलोई की मंजू, शकुंतला, संतोष, झज्जर की सीमा, अंतरा, सरोज और राजो कहती हैं कि वह हर साल महाशिवरात्रि पर गंगाजल लेकर आती हैं। पिछले दस सालों से यह सिलसिला चला आ रहा है। किलोई गांव के मंदिर में जलाभिषेक करेंगी। वह रोजाना सुबह-शाम भगवान शिव की पूजा करती हैं। धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान ही आपस में उनकी जान पहचान हुई। गंगाजल लाने की बात आई तो वे साथ में घर से निकली। परिवार ने भी उनके कार्य में हिम्मत बढ़ाई और सहमति दी। भगवान शिव की सब पर असीम कृपा बनीं रहे, वह यही मंगलकामना के साथ जलाभिषेक करेंगी।
विज्ञापन



भोले के जयकारों से वातावरण हुआ शिवमय
पुरकाजी क्षेत्र से रविवार को सैकड़ों कांवडि़ये गुजरें। भोले के जयकारों से कस्बे का वातावरण शिवमय हो गया। कुछ लोगों ने कांवडि़यों को जलपान ग्रहण कराकर धर्म लाभ कमाया। हिसार निवासी चंद्र कांत, पुनीत कुमार ने बताया कि महाशिवरात्रि पर अपने आराध्य देव भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए वह हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed