फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven dengue patients found, five admitted to hospital

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - डेंगू के सात मरीज मिले, अस्पताल में पांच भर्ती

Mon, 16 Oct 2023 12:22 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 16 Oct 2023 12:22 PM IST
विज्ञापन
Seven dengue patients found, five admitted to hospital
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। मच्छर लगातार लोगों को बीमार कर रहे है। रविवार को डेंगू के सात नए केस सामने आए। जिसके बाद अब डेंगू मरीजों की संख्या 268 पर पहुंच गई है। इनमें सबसे अधिक मरीज मेघाखेड़ी के शामिल हैं।


रविवार को भी डेंगू के सात मरीज सामने आए। इनमें एक बुढ़ाना, एक बघरा, एक चरथावल, एक मोरना, एक मेघाखेड़ी और दो शहरी क्षेत्र के शामिल है। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि जिला चिकित्सालय में डेंगू के पांच मरीज भर्ती है। हालांकि डेंगू वार्ड में एक भी बेड़ खाली नहीं है। इसमें वायरल और टाइफायड के मरीजों को भी भर्ती किया गया। उन्होंने कहा कि रोजाना उनकी टीम और ब्लॉक स्तर से भी टीम क्षेत्र में जाकर अभियान चला रही है। संचारी रोग अभियान भी चलाया जा रहा है। जिस गांव में अधिक मरीज हैं, वहां भी सर्विलांस का कार्य कराया जाता है। शहरी क्षेत्रों में लार्वा की भी तलाश की जाती है। लार्वा मिलने पर उसे नष्ट कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed