{"_id":"6a9d4f9089b9f9bccb04978c","slug":"seven-accused-from-the-brides-and-grooms-sides-arrested-following-a-clash-over-the-dj-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1009-179993-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: डीजे पर झगड़े में दूल्हा-दुल्हन पक्ष के सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: डीजे पर झगड़े में दूल्हा-दुल्हन पक्ष के सात आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। अंबरपुर में शादी में डीजे बजाने को लेकर लड़का और लड़की पक्ष के लोगों के बीच हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
तीन सितंबर की रात क्षेत्र के गांव अंबरपुर निवासी अर्जुन के यहां मेरठ के थाना किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव खानपुर से बरात आई थी। देर रात डीजे बजाने को लेकर लड़के तथा लड़की पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई।
देखते-ही-देखते दोनों पक्षों के लोगों के बीच धारदार हथियारों एवं लाठी डंडों से मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष के लोगों के द्वारा एक-दूसरे पर जमकर पथराव किया गया। जिसमें दोनों पक्ष से अर्जुन, सुल्तान, करण, कपिल, अरबाज, महताब, सैफ आदि घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर उपनिरीक्षक जयप्रकाश भास्कर पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी खतौली में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि अंबरपुर में हुई मारपीट के मामले में उपनिरीक्षक जयप्रकाश भास्कर ने दोनों पक्ष के 16 नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक पक्ष से नामजद अंबरपुर निवासी अर्जुन, करण, सुल्तान एवं कपिल तथा दूसरे पक्ष से खानपुर निवासी अरबाज, महताब, तथा सैफ को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बलकटी, लोहे का दाव, लोहे के पाइप, फावड़े व लोहे के सरिए आदि बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार सातों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।