फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Service Manager of Transport Corporation inspected the workshop

Muzaffarnagar News: परिवहन निगम के सेवा प्रबंधक ने वर्कशाॅप का निरीक्षण किया

Fri, 01 Mar 2024 11:28 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 01 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Service Manager of Transport Corporation inspected the workshop
मुृजफ्फरनगर। परिवहन निगम सहारनपुर क्षेत्र के सेवा प्रबंधक अक्षय कुमार ने शुक्रवार को वर्कशाॅप का निरीक्षण किया। लोड फैक्टर कम रहने वाली बसों के चालक व परिचालकों के साथ काउंसलिंग की। स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार विमर्श भी किया।
विज्ञापन


सेवा प्रबंधक अक्षय कुमार ने दोपहर में मुजफ्फरनगर डिपो का निरीक्षण किया। बसों के भौतिक निरीक्षण के दौरान कुछ कमी पाई। उन्होंने कमियों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश सीनियर फोरमैन को दिए l साथ ही डिपो की इन व आउट शेडिंग बसों की समीक्षा भी की। लोड फैक्टर/कटेलमेंट रजिस्टर के निरीक्षण के बाद लोड फैक्टर की न्यूनतम सीमा को पचास से साठ प्रतिशत किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन किया जाए। अन्यथा अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस माह पिछले माह के सापेक्ष बसों का डीजल औसत बेहतर रहा है। चालकों परिचालकों को सुरक्षित रह कर बस चलाने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा व एसएसआइ पूनम देवी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


शीरे से लदा टैंकर पलटा

रोहाना। स्टेट हाईवे पर रोहाना रोड के सामने कट पर गन्ने से लदी भैंसा बुग्गी को बचाने के प्रयास में देवबंद की तरफ से आ रहा शीरे से लदा टैंकर पलट गया। टैंकर डिवाइडर से टकराया था। डिवाइडर पर लगी रेलिंग मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रही कार पर गिरी। कार में सवार एक युवक घायल हुआ है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। टैंकर का चालक फरार हो गया। बताया गया कि कुछ शीरा भी सड़क पर बिखर गया जिससे वाहनों को आने जाने में परेशानी हुई है। शीरे व टैंकर को हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed