{"_id":"634855c7d9392713fb71202c","slug":"separate-ward-made-for-dengue-in-district-hospital-muzaffarnagar-news-mrt609387169","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में डेंगू के लिए बनाया गया अलग से वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में डेंगू के लिए बनाया गया अलग से वार्ड
विज्ञापन
डेंगू के मरीज मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन अलर्ट, लगातार की जा रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में डेंगू के मरीज मिलने के बाद जिला अस्पताल में अलग से वार्ड बना दिया गया। वार्ड में फिलहाल 10 बेड की व्यवस्था की गई। सीएमएस का कहना है कि अगर मरीज ज्यादा होते है तो बेड बढ़ाए जाएंगे। अस्पताल में बेड की कमी नहीं है।
जिले में डेंगू की दस्तक के बाद जिला अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट मोड़ पर आ गया है। बुधवार को आठ मरीज मिलने के बाद बृहस्पतिवार को अस्पताल में डेंगू के लिए अलग से वार्ड तैयार किया गया। इसमें करीब 10 बेड की व्यवस्था की गई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि डेंगू के मरीज ज्यादा होने पर वार्ड में बेड बढ़वा दिए जाएंगे। फिलहाल बेड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि लगातार डेंगू के लिए जांच कराई जा रही है। इसके अलावा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि कोई भी अपने घर या आसपास पानी इकट्ठा ना होने दे। इससे मच्छर के पनपने का खतरा कम हो जाता है।
लापरवाही ना करें मरीज
जिला चिकित्सालय पुरुष के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि मरीज जरा भी लापरवाही ना बरतें। कई बार बुखार होने पर मरीज अपने हिसाब से दवाई खा लेते है, जबकि उन्हें तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। उनके अनुसार ही दवाई लें। अगर लगातार बुखार हो रहा है तो वह अपनी जांच जरूर कराएं, ताकि समय से बीमारी का पता चल सकें।