फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seminar on Agriculture, Environment, Biological Sciences

कृषि, पर्यावरण, जैव विज्ञान पर सेमीनार

Tue, 16 Jun 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Seminar on Agriculture, Environment, Biological Sciences
कृषि, पर्यावरण, जैव विज्ञान पर सेमीनार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम कॉलेज में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन मेरठ की रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के सहयोग से किया गया। वेबिनार का विषय कृषि, पर्यावरण एवं जैव विज्ञान के क्षेत्र में कोविड-19 के बाद का अनुसंधान रहा।

शुभारंभ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा ने किया। उन्होंने वेबिनार में कहा कि हमें बदली हुई परिस्थिति में आगे बढ़ना है। शोध के नए आयामों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समय के हिसाब से शोध की दिशा एवं दशा बदलनी होगी। प्राचार्य डॉ एनके मलिक ने स्वागत भाषण दिया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर आरपी सिंह, कुलपति बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय डॉ बीपी सिंह, डॉ पंकज कुमार संयुक्त निदेशक विशिष्ट अतिथि ने विषय की बारीकियों को समझाया। डॉ रमाशंकर साहू व आईआईटी रुड़की के डॉ आशीष पांडे ने विचार रखे। सभी ने वैश्विक महामारी कोरोना से उपजे संकट संकट की चुनौतियों में नये अवसर तलाशने की बात कही। आयोजक सचिव व रेड सोसाइटी के फाउंडर डॉक्टर एसके सिंह ने बताया कि 16 वैज्ञानिकों ने अपने शोध पत्र मौखिक रूप से पढ़े, 20 वैज्ञानिकों ने अपने शोध पत्रों का पोस्टर के द्वारा प्रदर्शन किया। संचालन डॉ ओमवीर सिंह ने किया। इंजीनियर सुधीर कुमार, डॉ जॉनी कुमार, डॉ अभिषेक कुमार, डॉ गिरिराज किशोर, डॉ सुभाष विकल, डॉ हरिओम शर्मा, रविश वर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed