{"_id":"65d2072db6522aba1f0e87b4","slug":"selection-of-two-students-as-child-scientists-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-117173-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दो विद्यार्थियों का बाल वैज्ञानिकों के रूप में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दो विद्यार्थियों का बाल वैज्ञानिकों के रूप में चयन
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत सर सैय्यद इंटर काॅलेज के दो विद्यार्थियों का चयन हुआ है। विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रबंध समिति पदाधिकारियों ने दोनों विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
केंद्र सरकार की ओर से इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत विद्यालयों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसमें काॅलेज के कक्षा-9 की छात्रा नेहा, कक्षा-7 के छात्र उस्मान के आइडिया का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को मॉडल बनाने और प्रदर्शनी में प्रस्तुतिकरण के लिए दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी सरकार की ओर से उपलब्ध होगी। विज्ञान शिक्षकों के निर्देेशन में बाल वैज्ञानिक अपने नवाचारी आइडिया को मूर्त रूप से देने, उसका प्रदर्शन जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी में होगा। दोनों विद्यार्थियों के चयन पर प्रबंधक पठान शारिक राना, सचिव डा़ मंसूर, काजी नईम एडवोकेट, प्रधानाचार्य आजाद नासिर, मिर्जा समीर अहमद ने सराहना की।