फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Selection of players in district level athletics trial

जिला स्तरीय एथलेटिक्स ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन

Sun, 17 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Selection of players in district level athletics trial
शाहपुर में जिलास्तरीय एथेलेटिक्स ट्रायल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर। स्थानीय राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स ट्रायल खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का चयन किया गया । चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता प्रतिभाग करेंगे ।
विज्ञापन

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव संजीव बालियान ने बताया कि राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की अमरनायक स्पोर्ट्स एकेडमी के खेल मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स ट्रायल खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र बालियान ने किया। जिसमें पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रियांशु जैन व हिमांशु शर्मा , 200 मीटर दौड़ में प्रियांशु जैन व विशाल , 400 मीटर दौड़ में हिमांशु शर्मा व कलीम , 800 मीटर दौड़ में जितेंद्र सैनी व पारस बालियान, 1500 मीटर दौड़ में अजय व प्रीत , तीन किमी दौड़ में अभिषेक सैनी व देव , पांच व दस किमी दौड़ में सुमित चौधरी व सूरज ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लंबी कूद में पारस बालियान ने प्रथम, आकाश बालियान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में आयशा परवीन व शबनम , 200 मीटर में आयशा परवीन व आरजू बालियान , 400 मीटर दौड़ में विशाखा रानी व आरजू बालियान, 800 मीटर दौड़ में पलक व विशाखा रानी, 1500 मीटर दौड़ में दिवांशी व पलक, तीन किमी दौड़ में शबनूर , पांच किमी दौड़ में देवांशी व निशा ने क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया हैं। लंबी कूद में शबनम व त्रिकूद में शालिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि ट्रायल प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का चयन लखनऊ में प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है । प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका यश स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक नवीन चौधरी व एथलेटिक्स कोच विकास सैनी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed