फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Selection of district level junior and senior team of kabaddi

कबड्डी की जिलास्तरीय जूनियर व सीनियर टीम का चयन

Tue, 20 Sep 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Selection of district level junior and senior team of kabaddi
एचएवी इंटर कॉलेज में कबड्डी में दमखम दिखाते खिलाड़ी - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। एचएवी इंटर कॉलेज में जिला कबड्डी (बालक वर्ग) सीनियर व जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें देवबंद, नकुड़, रामपुर मनिहारान, बेहट व सहारनपुर तहसील की टीमों का चयन आपस में मैच कराकर किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य सतीश कौशिक ने किया। उन्होंने छात्रों को खेलों का महत्व समझाते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी हमारे जीवन में सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य हैं। कबड्डी की चयनित जूनियर टीम में नकुड़ तहसील से सावन, गगन, डंपी व प्रभात, सहारनपुर तहसील से पारुष कुमार, आर्यन कुमार व अमिश, रामपुर मनिहारान से ताजिम, हर्ष, सागर व शिवांशु और देवबंद तहसील से अनस शामिल हैं, जबकि सीनियर वर्ग की टीम में बेहट से प्रिंस व अरुण चौहान, देवबंद से प्रियांशु व निर्भय, रामपुर मनिहारान से सौरभ, आर्यन, अजय व तुषार, सहारनपुर से आरुष कुमार तथा नकुड़ तहसील से शेखर व हिमांशु चयनित हुए हैं। टीम चयनकर्ताओं में प्रवीण चौधरी, राजकुमार, अमर सिंह यादव, सुबोध कुमार, सुशील कुमार, अफजाल, मेनपाल सिंह, विक्रम सिंह, मनोज कुमार, विरेंद्र कुमार, प्रदीप चौहान, कंवरपाल सिंह व डॉ. जयराजे सिंह जादौन रहे। व्यायाम शिक्षक विजेंद्र कुमार ने सबका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed