फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Selected for AYUSH and Ojavi Atul Maheshwari Scholarship

आयुष और ओजस्वी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए हुए चयनित

Thu, 25 Jan 2018 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 25 Jan 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Selected for AYUSH and Ojavi Atul Maheshwari Scholarship
शिक्षकों के साथ खड़े छात्रवृत्ति के लिए चयनित छात्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2017 में जनपद के दो छात्रों का चयन हुआ है। हाईस्कूल में आयुष कुमार और 11वीं-12वीं श्रेणी में ओजस्वी पुंडीर ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए कामयाबी हासिल की है। दोनों का चयन होने पर परिजनों में खुशी का ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन


आगामी दिनों में दिल्ली में होने वाले समारोह में दोनों को छात्रवृत्ति के चेक दिए जाएंगे। छात्रवृत्ति के रूप में आयुष को 30 हजार और ओजस्वी को 50 हजार रुपये का चेक भेंट किया जाएगा। चयन होने वाले दोनों ही विद्यार्थी लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र हैं। परीक्षा में चयन होने पर परिजनों ने अमर उजाला का आभार जताया है।
विज्ञापन

 
हाईस्कूल में पढ़ने वाले आयुष कुमार पहली बार अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुआ और शानदार कामयाबी हासिल की। सिलावर गांव निवासी आयुष के पिता नरेंद्र सिंह गांव में खेती करते हैं। मां बबीता गृहिणी है। आयुष यहां शहर में कृष्णापुरी में अपने नाना के पास रहकर पढ़ाई जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए चयन होने पर वह और उसके परिजन हर्षित हैं। आयुष का सपना वैज्ञानिक बना कर देश का नाम रोशन करना है। मेधावी आयुष अभी तक अपनी कक्षा का टॉपर छात्र रहा है। उसने बताया कि अमर उजाला ने उसके सपनों को नई उड़ान दी है।

उसकी इस सफलता से नाना सुरेंद्र पाल सिंह, नानी पार्वती देवी, मामा विनय कुमार, नितिन कुमार, मामी सोनिया, रीना देवी ने अमर उजाला का आभार जताया है। बताया कि वे दो दशक से अमर उजाला  के पाठक हैं, यह अखबार नहीं, हमारे परिवार का हिस्सा है। 

गांधी नगर निवासी कक्षा 11 वीं के विद्यार्थी ओजस्वी पुंडीर ने भी अपनी प्रतिभा के बल पर अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। ओजस्वी भी प्रथम बार ही परीक्षा में सफल रहा। वह आईएएस बनकर राष्ट्र की सेवा करना चाहता है।

कहा कि अमर उजाला से मिलने वाली छात्रवृत्ति उसका भविष्य संवारेगी। हाईस्कूल में भी ओजस्वी ने जिले में दूसरा स्थान पाया है। भागवंती विद्या मंदिर में क्लर्क पिता अनिल कुमार, गृहणी मां सुनीता, दादा ब्रह्म सिंह, दादी लीलावती, भाई दिवांशु नायक, प्रियांशु पुंडीर और बहन प्रिया आदि परिजन ओजस्वी की कामयाबी से गदगद हैं। 

कॉलेज में दोनों छात्रों  का हुआ सम्मान 
मुजफ्फरनगर। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए चयन होने पर छात्र आयुष कुमार एवं ओजस्वी पुंडीर का कॉलेज में सम्मान हुआ। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य भूदेव सिंह ने वंदना स्थल पर छात्रों को इस बारे में जानकारी दी।


इसके बाद हाईस्कूल के छात्र आयुष कुमार और 11वीं छात्र ओजस्वी पुंडीर को सम्मानित किया। कॉलेज प्रबंधक विनोद कुमार मित्तल, अध्यक्ष सुभाषचंद गुप्ता के अलावा समस्त आचार्यों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed