फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seeing the paper of English, the faces of the candidates blossomed

अंग्रेजी का पेपर देख खिलखिलाएं परीक्षार्थियों के चेहरे

Thu, 27 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Seeing the paper of English, the faces of the candidates blossomed
परीक्षा देकर बाहर आते सीबीएसई बोर्ड के परीक्षार्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अंग्रेजी का पेपर देख खिलखिलाए परीक्षार्थियों के चेहरे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सीबीएसई 10वीं का अंग्रेजी का पेपर देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए। परीक्षा के बाद परीक्षार्थी खुश नजर आए। पेपर अच्छा गया, इसकी झलक उनके चेहरे पर साफ नजर आई।
बुधवार को जिले में 18 परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई हाईस्कूल का अंग्रेजी का पेपर हुआ। शहर में अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर अभिभावक ही बच्चों को छोड़ने पहुंचे। दोपहर डेढ़ बजे परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों के बाहर आए परीक्षार्थी काफी खुश नजर आए। होली एंजिल्स स्कूल पर अन्वेषा ने कहा, पेपर बहुत ही अच्छा हुआ। सभी सवाल आसान थे। 80 में से 70 प्लस नंबर आएंगे। अलीजा ने कहा, सेक्शन ए अनसीन, सेक्शन बी भी बहुत आसान था। अनन्या दत्त ने बताया कि ग्रामर बहुत ही आसान थी। ग्रोसर पर निंबध लिखवाया गया। वर्षा ने कहा कि एप्लीकेशन भी आसान थी। कालोनी की सड़क के चौड़ीकरण कराने के लिए कमिश्नर को पत्र लिखने का प्रश्न आया। अंतरा ने कहा, पेपर को लेकर काफी टेंशन थी, मम्मी-पापा कई दिनों से तैयारी करा रहे थे, बस बहुत अच्छा हो गया। अब चार मार्च को साइंस का पेपर है, छह दिन तैयारी के लिए मिलेंगे।
विज्ञापन

------
टफ रहा इंटर अंग्रेजी का पेपर
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में बुधवार को अंग्रेजी का पेपर रहा। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर काफी मुश्किल भरा रहा। ग्रामर ने घुमा कर रख दिया। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल की सिलाई विषय की परीक्षा थी। इस विषय में केवल एक ही छात्रा पंजीकृत थी। उसने अपनी परीक्षा दी। हाईस्कूल की वाणिज्य विषय की परीक्षा में 1640 में से1575 ने परीक्षा दी तथा 65 अनुपस्थित रहे। इंटर अंग्रेजी की परीक्षा में 26984 में से 25490 ने परीक्षा दी तथा 1494 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार से दूसरी पाली में 1559 के द्वारा अनुपस्थित रहा गया। आज दोनों पालियों में कुल 1560 के द्वारा परीक्षा को छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed