{"_id":"619be804926b1554c60f627c","slug":"seeing-the-dead-body-of-the-brother-the-sister-who-became-the-bride-lost-her-cool-muzaffarnagar-news-mrt565937982","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई के शव को देखकर दुल्हन बनी बहन ने खोया आपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई के शव को देखकर दुल्हन बनी बहन ने खोया आपा
विज्ञापन
मृतक वंश का फाइल फोटो
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाई के शव को देखकर दुल्हन बनी बहन ने खोया आपा
मुजफ्फरनगर, भोपा। कस्बे में रविवार को हृदय को झकझोर करने वाली घटना हुई जिसमें घर से बहन की डोली विदा हुई तो भाई दुनिया से विदा हो गया।
सोमवार को वंश का शव जैसी भोपा कस्बे पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिवार में कोहराम मच गया। दुल्हन बनी बहन भी भोपा पहुँच गई थी और जैसे ही भाई के शव को देखा तो वह आपा खो बैठी जिसे संभालना काफी मुश्किल हो गया था। गमगीन माहौल में वंश का अंतिम संस्कार शुकतीर्थ के श्मशान घाट पर किया गया। समाजसेवी योगेंद्र वर्मा, प्रधान तरुण कुमार सहित सैकड़ों लोग सुशील के घर सांत्वना देने पहुंचे।
गौरतलब है कि कस्बा निवासी सुशील की बड़ी बेटी तानिया कि रविवार को बारात आनी थी लेकिन एक दिन सुशील के छोटे बेटे वंश की बुखार के चलते हालत बिगड़ गई, जिससे उसे मेरठ के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। वंश की हालत निरंतर बिगड़ने से शादी की खुशियां भी गम में बदल गई थी।