{"_id":"62ae2acaea5f291236214d18","slug":"security-guard-s-son-freshly-wrote-success-story-muzaffarnagar-news-mrt5933842104","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्योरिटी गार्ड के बेटे ने हौसले से लिखी कामयाबी की इबारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्योरिटी गार्ड के बेटे ने हौसले से लिखी कामयाबी की इबारत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएएस बनकर देश सेवा करने की चाह, मूल रूप से शामली का रहने वाला
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। चीनी मिल में सिक्योरिटी गार्ड के बेटे ने हौसले से कामयाबी की कहानी लिख दी। 12वीं कक्षा के विज्ञान वर्ग में जिला टॉप करने वाले अजय कुमार शर्मा ने बता दिया कि प्रतिभाएं संसाधनों की मोहताज नहीं होती। होनहार का सपना आईएएस बनकर देश की सेवा करने का है।
मोहल्ला हेतराम कॉलोनी निवासी शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के विज्ञान वर्ग के छात्र अजय कुमार शर्मा ने जिला टॉप किया। अजय ने बताया कि उनका सपना आईएएस बनने का है। वह सिविल सेवा में जाकर देश की सेवा करना चाहते है। कहा कि पीड़ितों को न्याय मिले उनकी प्राथमिकता है। वह इंटर की परीक्षा की तैयारी के लिए में 10 से 12 घंटे घर पर रहकर पढ़ाई करता था। गणित और फिजिक्स विषय में उनकी रूचि है। क्रिकेट खेलना उन्हें पसंद है। माता रूपा शर्मा ग्रहणी है, बड़ा भाई विजय शर्मा मेरठ के कॉलेज से एमएससी कर रहा हैं। बड़े भाई से ट्यूशन पढ़ा है। पिता नरेंद्र कुमार शर्मा खतौली शुगर मिल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। वह 40 साल पहले शामली के गांव बामनौली से आकर खतौली में बस गए थे। अजय ने अपने माता-पिता, भाई के साथ ही टीचर अमित जैन और निशांत शर्मा को कामयाबी का श्रेय दिया। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। फोन पर भी लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। प्रधानाचार्या कांता स्वरूप सिंघल ने घर पहुंचकर बधाई दी है।
---------------------------------
फोटो संख्या 56 के- खतौली में अजय को उसके माता पिता मिठाई खिलाते हुए।
--------------
शैली ने ऊंचा किया अपने पिता का नाम
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। तहसील खतौली के गांव भैंसी निवासी छात्रा शैली पुत्री धर्मपाल कस्बे में स्थित देवी मंदिर कन्या इंटर कॉलेज में पढती है। शैली ने बताया कि आगे चलकर आर्ट के क्षेत्र में जाने का सपना है। वह कला के क्षेत्र में आर्टिस्ट बनना चाहती है। इंटर की परीक्षा में घर पर रहकर चार से पांच घंटे तक लगातार पढ़ाई की है। उनका पसंदीदा विषय आर्ट है। जिसमें उन्हें बहुत रूचि है। बुक पढऩा, स्टोरी पढऩा उन्हें पसंद है। इण्टर में उन्होंने कोई ट्यूशन नहीं पढ़ा है। माता गीता देवी ग्रहणी है। बहन प्राची के के जैन डिग्री कॉलेज में बीए की द्वितीय वर्ष की छात्रा है। भाई चिराग और अपनी शिक्षिकाओं से उन्हें प्रेरणा मिली है। पिता धर्मपाल शुगर मिल में सीजनल नौकरी करते हैं। खेती की कोई जमीन नहीं है। पिता की नौकरी से ही परिवार चलता है।