{"_id":"689cf35aae272a3b8c08ff85","slug":"second-open-merit-will-be-released-on-18th-for-the-remaining-seats-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-152065-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शेष सीटों के लिए 18 को जारी होगी दूसरी ओपन मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शेष सीटों के लिए 18 को जारी होगी दूसरी ओपन मेरिट
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महाविद्यालयों में बुधवार को वरीयता सूची में स्थान पाने से वंचित रहे छात्रों को ओपन मेरिट के जरिए दाखिले का मौका मिला। विभिन्न पाठ्यक्रमों में शेष सीटों पर अभ्यर्थियों को दाखिला दिया गया। अब शेष सीटों का आकलन करने के बाद 18 अगस्त को दूसरी ओपन मेरिट जारी की जाएगी।
सनातन धर्म महाविद्यालय के प्राचार्या डॉक्टर सुधीर कुमार पुंडीर ने बताया कि रेगुलर पाठ्यक्रमों में अभी तक 1508 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा चुका है। बीए में 864, बीएससी में 255, बीकॉम में 366 अभ्यर्थियों ने दाखिले की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। सभी पाठ्यक्रमों में सीटों के सापेक्ष प्रवेश हो रहे हैं। इसके अलावा सेल्फ फाइनेंस में बीसीए, बीबीए, बीकॉम और बीएससी के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश हो रहे हैं।
जैन कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सीमा जैन ने कहा बताया कि बीए में पहली वरीयता सूची के बाद दाखिलों की रफ्तार बढ़ी है। बीए में 344, बीबीए में 28, बीकॉम में 45, बीएससी गृहविज्ञान में 22 और बीएससी में 46 दाखिले हुए हैं। दूसरी ओपन मेरिट 18 अगस्त को जारी होगी।