फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Second marriage without divorcing his wife

बिना पत्नी को तलाक दिए कर ली दूसरी शादी

Thu, 24 Sep 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Second marriage without divorcing his wife
बिना पत्नी को तलाक दिए कर ली दूसरी शादी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी प्रीति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 16 फरवरी 2007 को सुमित से हुई थी। शादी के बाद प्रीति को दो बेटियां हुईं। आरोप है कि बेटियों को जन्म देने के चलते ससुराल पक्ष ने प्रीति का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार जनवरी 2020 में पति ने कोर्ट में तलाक संबंधी मुकदमा भी दायर कर दिया, जबकि वह दोनों बेटियों के साथ लगातार ससुराल में ही रहती है। आरोप लगाया कि बिना तलाक हुए सुमित ने करीब चार माह पूर्व मोहल्ला जनकपुरी निवासी एक अन्य युवती से आर्यसमाज मंदिर में शादी कर ली। इसकी भनक लगने पर प्रीति ने विरोध जताया तो आरोपी उसे ससुराल में ही छोड़ एक माह पूर्व दूसरी पत्नी को लेकर फरार हो गया। पीड़िता ने आरोपी पति के साथ ही सास-ससुर पर भी इस साजिश में शामिल रहने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed