फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Second Day of Fashion Show at Shri Ram College

उत्सव और पार्टी वियर थीम से सजा रैंप, श्रीराम कॉलेज में फैशन शो के दूसरे दिन मॉडल्स ने बिखेरा जलवा

Mon, 06 May 2019 12:32 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Mon, 06 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Second Day of Fashion Show at Shri Ram College
मुजफ्फरनगर के श्रीराम कॉलेज में रैंप पर चलते छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में चल रहे तीन दिवसीय फैशन स्पलैश के दूसरे दिन उत्सव एवं पार्टी वियर समेत अन्य कई थीम पर परिधानों का प्रदर्शन किया। रैंप वॉक के बीच में विभिन्न नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरूआत बीबीए संकाय की छात्राओं ने गणेश वंदना कर की। विद्यार्थियों ने युगल नृत्य प्रस्तुत किया। डिजाइनर सपना की बसंत थीम के परिधानों को विदेशी मॉडल्स ने पेश किया। ईशा गर्ग ने उत्सव थीम के साथ पार्टी वियर थीम पेश की।
विज्ञापन


तान्या त्यागी ने फ्रिल स्टाइल मुस्कान और नीतू ने नूर थीम, सदफ और तबस्सुम ने इंजाय-द-जर्नी कलेक्शन प्रदर्शित किया। राउंड किड्स कलेक्शन में बच्चों ने डिजाइनर ड्रेस पहनकर रैंप पर कैटवॉक कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने मल्हारी गीत पर समूह नृत्य की प्रस्तुति दी। पॉलीटेक्निक के एमजे-5 ग्रुप ने रोबोटिक्स थीम पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद सोनिया ने अपने कलेक्शन बाईपोलर लाइफ, शिखा और नेहा ने डेनिम विद फ्लोरल, वर्षा ने लाइंस गो वाइड, पल्लवी ने फैशन इन फोरेस्ट थीम पर अपना कलेक्शन पेश किया।
विज्ञापन


सुमित ने डिफरेंट स्टेट्स, छवि ने लहंगा थीम पर लहंगों का प्रदर्शन किया। साक्षी त्यागी और प्रिया विश्वकर्मा ने ट्रेंड ऑफ समर थीम, गृहविज्ञान विभाग की छात्रा मुमताज, सोनाली, शिप्रा, भावना, अंशिका, ईंशा, अंतिम, खुशबू, खुशी, छवि, ऋतु, शिवानी, गरिमा और आयुषी के पार्टी वियर परिधानों को खूब सराहा गया। डिजाइनर्स छात्राओं ने इन्हें स्वयं पहनकर कैटवॉक किया। तान्या त्यागी ने शर्टस थीम तथा अनु चौहान ने अपने कलेक्शन पेश किए। निशा देशवाल ने फैंसी-फैंसी को मुस्कान, वर्षा, गुनित आदि के साथ प्रदर्शित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार से डरकर रुकें नहीं बेटियां
मुुजफ्फरनगर। टीवी कलाकार हुनर हाली और अभिनेता विकास वर्मा ने कार्यक्रम में शिरकत कर चार चांद लगा दिए। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ थीम पर आयोजित फैशन शो के दूसरे दिन का शुभारंभ श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, सेक्रेटरी आभा कुलश्रेष्ठ, सचिव संकल्प कुलश्रेष्ठ, मुक्ता कुलश्रेष्ठ, निदेशक डॉ. आदित्य गौतम, अध्यक्ष डॉ. एनजी मजूमदार और श्रीराम कॉलेज की कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रेरणा मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


टीवी कलाकार हुनर हाली ने लड़कियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हार से डरकर कभी रुकना नहीं चाहिए। जब तक गिरेंगे नहीं तब तक उठकर सही तरह से चलना कैसे सीखेंगे। कार्यक्रम का संचालन आयुष गुप्ता, शहजाद गौर, अक्षय अग्रवाल, अरीना और प्रियंशा ने किया। निदेशक डॉ. मनोज धीमान, विभागाध्यक्ष रूपल मलिक, डॉ. रविंद्र धीमान, डॉ. आशीष, बिन्नू पुंडीर, अनु नायक, रीना त्यागी, पूनम पाल, मीनाक्षी काकरान, रजनीकांत, रवि गौतम और वैशाली आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed