फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Gunfire in court... Ankit turned to singing in his quest to become a model.

Muzaffarnagar News: कोर्ट में गोली...मॉडल बनने की ख्वाहिश में गाने तक पहुंचा अंकित

Sun, 30 Aug 2026 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Gunfire in court... Ankit turned to singing in his quest to become a model.
मुजफ्फरनगर। निर्माता और मॉडल अंकित बालियान ने कोर्ट में गोली...गाना हरियाणा के सिंगर राहुल पूठी से डेढ़ लाख रुपये में खरीदा था। बजट लगाकर गाना तैयार किया और इसे वत्स कंपनी के माध्यम से रिलीज किया गया। मूल गाने में राहुल के साथ महिला गायिका रिंकल योगी की आवाज थी लेकिन गाना आशु ट्विंकल की आवाज में रिलीज हुआ था। महिला सिंगर की आवाज बदले जाने को लेकर कलाकारों के बीच मनमुटाव भी हुआ था।
विज्ञापन

बंतीखेड़ा गांव में कबड्डी के दौरान चोट लग जाने के कारण खेल की दुनिया से बाहर हुए अंकित ने मॉडलिंग और फिटनेस की दुनिया चुनी। संघर्ष शुरू हुआ तो हरियाणा के सोनीपत, रोहतक और करनाल की म्यूजिक कंपनियों के चक्कर लगाने पड़े। अधिकतर मामलों में कंपनियां कलाकारों से तैयार गाने खरीदकर रिलीज करती है। चर्चित गाना कोर्ट में गोली... में भी यही हुआ था।
विज्ञापन

अंकित ने बजट लगाने के लिए गाने की तलाश शुरू की तो कंपनी संचालक गुलशन शर्मा के माध्यम से गायक राहुल पूठी से संपर्क किया। खुद अपने इंटरव्यू में राहुल ने खुलासा किया था कि लोहारू की तरफ वाले दोस्तों के साथ बैठकर यह गाना बनाया और रिंकल के साथ गाकर ऑडियो बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में गुलशन को यह गाना पसंद आया, उन्होंने ही बताया था कि अंकित बजट लगाएगा और एक्ट करेगा। दावा किया था कि करीब डेढ़ लाख रुपये में इस गाने की ऑडियो दी गई थी।
--
महिला सिंगर की आवाज बदलने पर विवाद
असल में राहुल पूठी ने ऑडियो रिंकल योगी के साथ तैयार किया था लेकिन जब गाना रिलीज हुआ तो यह आशु ट्विंकल की आवाज थी। इस पर कलाकारों और कंपनी के बीच मनमुटाव रहा। इस बात का खुलासा कभी नहीं हुआ कि महिला सिंगर की आवाज किसके कहने पर बदली गई थी।
--
मुकुंदपुर से जाकर बंतीखेड़ा में बसा परिवार
मुजफ्फरनगर। बंतीखेड़ा जागलान खाप का गांव है। मुजफ्फरनगर में जसोई और शामली में बंतीखेड़ा में ही इस खाप के परिवार रहते हैं। अंकित बालियान का परिवार मूल रूप से मुजफ्फरनगर के मुकुंदपुर गांव का रहने वाला है और करीब 80 साल पहले परिवार के लोग बंतीखेड़ा में जाकर रहने लगे थे। बरवाला गांव के परिवार भी बंतीखेड़ा में रहते हैं। बंतीखेड़ा ग्राम प्रधान पुनीत चौधरी का कहना है कि अंकित की हत्या से पूरे गांव में गम है। उनका परिवार मुकुंदपुर से आकर बंतीखेड़ा में बस गया था। ब्यूरो

----
रोहिणी से पहले यहां हुई थी कोर्ट रूम में हत्या
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुई हत्या को गाना का आधार बताया जाता रहा। सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया गया कि इसी वजह से अंकित की हत्या की गई। इसी तरह की वारदात मुजफ्फरनगर के कोर्ट में हो चुकी है। 16 फरवरी 2015 को गैंगस्टर विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी को सुनवाई के लिए पेशी पर लाया गया था, इसी दौरान कोर्ट रूम में उसकी हत्या कर दी गई थी। अधिवक्ता के वेश में आए हमलावरों ने गोली चलाकर वारदात अंजाम दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed