फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Second day of army recruitment in Muzaffarnagar

दौड़ में अचेत हो गए बिजनौर, अमरोहा के युवा 

Tue, 05 Dec 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 05 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
Second day of army recruitment in Muzaffarnagar
सेना भर्ती में दौड़ के दौरा बेसुध हुए युवक। - फोटो : अमर उजाला
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही सेना भर्ती के दूसरे दिन बिजनौर और अमरोहा के युवा दौड़ में बेहोश हो गए। दौड़ के लिए मैदान पर 5300 युवा एकत्र हुए, जिनमें से 408 अभ्यर्थी पास हुए। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के अगले चरण की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस दौरान सेना के अधिकारियों ने भर्ती स्थल पर पूरी तरह से व्यवस्था को दुरुस्त रखा।
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेना की भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को बिजनौर और अमरोहा जनपद की तहसील क्षेत्रों के युवाओं को बुलाया गया। दूसरे दिन कुल 10507 अभ्यर्थियों का पंजीकरण था। जिन्हें भर्ती के लिए बुलाया गया, लेकिन 5585 अभ्यर्थी भाग लेने पहुंचे। रात दो बजे के बाद अभ्यर्थियों को मैदान पर प्रवेश दिया गया। मैदान के मुख्य द्वार पर हाइट में सैकड़ों युवाओं को झटका लगा।
विज्ञापन


यहां पर प्री हाइट में 170 सेंटीमीटर से कम होने पर 285 अभ्यर्थी बाहर हो गए। जिसके चलते कुल 5300 अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए प्रवेश दिया गया। सुबह सवेरे अभ्यर्थियों की दौड़ कराई गई। जिसमें दर्जनभर अभ्यर्थी दौड़ लगाते हुए लड़खड़ा कर जमीन पर गिर पड़े। बेहोश हुए युवकों को सेना के अधिकारियों ने तत्काल उठाकर चिकित्सकीय उपचार दिलाया। करीब 1600 मीटर की दौड़ के फाइनल राउंड के बाद 5300 अभ्यर्थियों में से 408 पास हुए। इनकी अगले चरण के लिए भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुशअप और लांग जंप पड़ रही भारी 
भर्ती के लिए दौड़ में सफल होने वाले अभ्यार्थियों की अगले चरण के लिए नुमाइश मैदान में लांग जंप, पुशअप आदि प्रक्रिया कराई जा रही है। जैसे-तैसे कर दौड़ फाइनल करने वाले अधिकांश युवा पुशअप और लांग जंप में बाहर हो गए। पुशअप के लिए प्रत्येक अभ्यार्थी को छह पुशअप करने हैं, जबकि लांग जंप में सबसे लंबी छलांग पर प्वाइंट दिए जा रहे हैं। इससे अधिकांश लड़खड़ाकर फाइनल स्टेज तक पहुंचने में विफल हो गए हैं। 

रोडवेज पर कम, रेलवे स्टेशन पर भीड़ 
भर्ती से बाहर होने के बाद अधिकांश युवा अपने गंतव्य को लौटे। जिसके चलते रोडवेज पर औसत भीड़ रही, जबकि अमरोहा, हसनपुर, धनौरा आदि क्षेत्रों में जाने वाले युवा रेलवे स्टेशन पर डट गए। भीड़ अधिक होने पर जीआरपी और आरपीएफ ने मोर्चा संभाला। नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने के लिए युवाओं की अधिक भीड़ रही। इससे आम यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 

कॉलोनी में तैनात पुलिस फोर्स 
स्पोर्ट्स स्टेडियम को जाने वाला रास्ता कॉलोनी से गुजरता है। ऐसे में युवकों के उत्पात के साथ उन पर कड़ी नजर रखने के लिए बड़ी संख्या में फोर्स तैनात किया गया है। जीआईसी के मैदान से लेकर जाट कॉलोनी, रोडवेज, महावीर चौक, एआरटीओ कार्यालय, मीनाक्षी चौक आदि स्थानों पर फोर्स का पहरा रखा गया है। 

एक नजर में अभ्यर्थियों का आंकड़ा
वर्ग                        पंजीकृत             फुटफाल            हाइट रिजेक्ट              दौड़े 
सोल्जर क्लर्क     2251--------1072---------26----------1046 
सोल्जर जीडी        5166---------3005--------156----------2849 
सोल्जर टीडीएन        2076------1003----------51-----------952 
सोल्जर टेक्निकल     673------334-----------35-----------299 
सोल्जर एनए (वेट)    341----171------------17----------154 

अफसरों ने पकड़ी आपत्तिजनक वस्तु
देश सेवा का जज्बा लेकर भर्ती में शामिल होने आ रहे युवा फिटनेस की कसौटी पर खरे नहीं हैं। यह हम नहीं, युवाओं की जेब से मिल रहे प्रतिबंधित कैप्सूल, टेबलेट के साथ इंजेक्शन बयां कर रहे हैं। मंगलवार को अमरोहा, बिजनौर के युवाओं के पास प्रतिबंधित चीजें बरामद होने से सेना के अफसर भी हैरान हैं। 

सेना में भर्ती के लिए स्टेडियम में प्रवेश का समय अभ्यर्थियों के लिए रात दो बजे का है। ऐसे में शाम भर्ती स्थल पर पहुंचने वाले युवा प्रतिबंधित चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं। रात्रि में प्रवेश का लाभ लेकर अभ्यर्थी नशीले पदार्थों के साथ एनर्जी ड्रिंक लेने के अलावा कैप्सूल, टेबलेट और इंजेक्शन तक प्रयोग कर रहे हैं। मंगलवार को सेना के अधिकारियों ने युवाओं की तलाशी के दौरान ढेरों टेबलेट, कैप्सूल, इंजेक्शन के साथ चाकू भी बरामद किए हैं। अधिकांश कैप्सूल, इंजेक्शन शरीर की ताकत बढ़ाने वाले हैं, जिन्हें खाकर कुछ घंटों तक थकान नहीं रहती है। 


शरीर पर पड़ेगा विपरीत प्रभाव 
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के फिजिशियन डॉ योगेंद्र त्रिखा बताते हैं कि शरीर की चुस्ती-फुर्ती के साथ ताकत बढ़ाने वाले कैप्सूल, टेबलेट और इंजेक्शन का प्रयोग घातक है। इनके प्रयोग से दौड़ या अन्य स्तर पर परफॉमेंश बेहतर हो सकती है, लेकिन शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ता है। अधिक प्रयोग करने पर शरीर फूलता है और अनचाहे रूप से बाल निकलने लगते हैं। मांसपेशियों में भी कुछ समय बाद बदलाव आने लगा है। अभ्यर्थी ऐसे प्रयोग करने से बचें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed