Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seats distribution in the alliance, Lalu will contest from Lovely and Khatauli from the city

Muzaffarnagar News: गठबंधन में सीटों का बंटवारा, शहर से लवली और खतौली से लालू लड़ेंगे चुनाव

Sun, 16 Apr 2023 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Seats distribution in the alliance, Lalu will contest from Lovely and Khatauli from the city
शहर पालिका सीट सपा और खतौली रालोद के हिस्से में रहेगी
विज्ञापन

सपा ने ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेलते हुए लवली शर्मा को बनाया प्रत्याश
रालोद ने खतौली से पूर्व चेयरमैन शाहनवाज लालू पर जताया भरोसा
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित भोकरहेड़ी सीट को आसपा को देने की संभावना

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। सपा, रालोद और आसपा गठबंधन में निकाय चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा हो गया है। शहर पालिका सीट सपा और खतौली रालोद के हिस्से में रहेगी। सपा ने शहर में ब्राह्मण चेहरे पर दांव खेलते हुए लवली शर्मा और रालोद ने खतौली से पूर्व चेयरमैन शाहनवाज लालू को प्रत्याशी घोषित किया है।
निकाय चुनाव के लिए गठबंधन के दलों में सीटों को लेकर रस्साकशी चली आ रही थी। तीनों दलों की समन्वय समिति ने सीटों पर मुहर लगा दी है। रालोद ने अपने हिस्से में आई खतौली सीट से पूर्व चेयरमैन शाहनवाज लालू, पुरकाजी से पूर्व चेयरमैन बसारत खां, सिसौली से नीरज देवी, जानसठ से आबिद हुसैन को मौका दिया है। शाहपुर से देर शाम तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया है। रालोद ने अपने हिस्से में आई पांच में से चार सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने शहर पालिका सीट के लिए सपा नेता राकेश शर्मा की पत्नी लवली शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। बुढ़ाना में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी के भाई सुबोध त्यागी की पत्नी उमा त्यागी को प्रत्याशी बनाया गया है। सपा ने अभी तक चरथावल और मीरापुर में प्रत्याशी घोषित नहीं किए। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित भोकरहेड़ी सीट को आजाद समाज पार्टी को दिए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सिसौली में पहली बार सिंबल पर लड़ेगा गठबंधन
मुजफ्फरनगर। भाकियू की राजधानी सिसौली में पहली बार गठबंधन सिंबल पर चुनाव लड़ेगा। यह सीट रालोद के हिस्से में आई है। रालोद ने पहली बार चुनाव लड़ रहीं नीरज देवी को प्रत्याशी बनाया है।


समाजवादी के लिए शहर सबसे बड़ी चुनौती
सपा ने शहर सीट से लवली शर्मा को उम्मीदवार बनाया है। लवली शर्मा के पति राकेश शर्मा सपा नेता हैं। इससे पहले वह सदर सीट से विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार थे। 2017 में वह बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। सपा के लिए यह सीट सबसे ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed