फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SDM reached Miragpur on complaint of disturbances in consolidation process

चकबंदी प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत पर मिरगपुर पहुंचे एसडीएम

Thu, 07 Jul 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
SDM reached Miragpur on complaint of disturbances in consolidation process
देवबंद। एसडीएम दीपक कुमार ने बृहस्पतिवार को मिरगपुर गांव पहुंचकर ग्रामीणों और चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद उन्होंने अधिकारियों से चकबंदी प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूरी करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

मिरगपुर गांव के समाजसेवी चौ. प्रेम सिंह पंवार ने लोकायुक्त व मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर चकबंदी अधिकारियों पर चकबंदी प्रक्रिया में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, विगत दिन अंतरराष्ट्रीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौ. विरेंद्र सिंह समेत कई किसानों ने भी एसडीएम को ज्ञापन देकर इस संबंध में शिकायत की थी। आरोप था कि चकबंदी अधिकारी गुरु बाबा फकीरादास स्कूल और ग्राम समाज की सैकड़ों बीघा जमीन को कुछ लोगों के साथ मिलकर बंदरबांट करने में लगे हैं। बृहस्पतिवार को एसडीएम दीपक कुमार ग्रामीणों की शिकायत पर मिरगपुर गांव पहुंचे। जहां बैठक में कई किसानों ने एसडीएम को बताया कि चकबंदी अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे हैं। चकबंदी प्रक्रिया में गड़बड़ी की जा रही है। एसडीएम ने चकबंदी अधिकारियों को चेताया कि वह पूरी पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया को पूर्ण करें। यदि प्रक्रिया में कहीं भी धांधली मिलती है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed