{"_id":"61a52558e495a945ac16dab5","slug":"sculptor-of-statue-of-unity-gave-tips-to-move-ahead-in-the-field-of-art-muzaffarnagar-news-mrt566910884","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के मूर्तिकार ने कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के टिप्स बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के मूर्तिकार ने कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के टिप्स बताए
विज्ञापन
प्रसिद्व मूर्तिकार राम वी सुतार को चित्र भेट करते एसडी कालेज ऑफ मेनेजमेंट स्टाडीज के विद्यार्थी
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के मूर्तिकार पद्मभूषण राम वी सुतार ने छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने कला की बारीकियों के बारे में समझाया।
एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के बीएफए के छात्र-छात्राओं का एक एजुकेशनल टूर पद्मभूषण राम वान्जु सुतार के नोएडा स्थित स्टूडियो एवं म्यूजियम में ले जाया गया। जहां फाइन आर्ट के छात्र-छात्राओं को उनका सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने छात्र-छात्राओं को 1948 से लेकर वर्तमान तक के मूर्ति शिल्पों से अवगत कराया। स्टेच्यू ऑफ यूनिटी जैसी अद्भुत मूर्ति को बनाने के बाद भी राम सुतार के अनेक भव्य मूर्ति शिल्पों को प्रारूप मिलना अभी बाकी है। जिसमें विश्व के सबसे ऊंचे मूर्ति शिल्प जोकि अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति के प्रोजेक्ट के बारे में भी अवगत कराया। मूर्ति कला की अनेक विधियों व क्रियाकलापों को भौतिक रूप से छात्र-छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किया। ललित कला विभाग के विभागाध्यक्ष अमित कुमार ने कला विद्यार्थियों के हित के लिए इस प्रकार के अनेक आयोजन पूर्व में भी किए हैं।
बीएफए तृतीय वर्ष एवं चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं में बुशरा, पायल सैनी व अनमोल सोनी मुख्य रूप से रहे। प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल और डॉ. सचिन गोयल ने सभी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। मौके पर डॉ. मंजरी बाजपेयी, डॉ. आशीष गर्ग, शालिनी, विपाशा गर्ग, विंशु मित्तल, अंकिता साहू, ज्योति, अर्चना, डालचंद, अलका देवी, नेहा, कृष्ण कुमार मौजूद रहे।