फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   scorching heat during the day, rain at night

Muzaffarnagar News: दिन में भीषण गर्मी, रात में बारिश

Wed, 24 May 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 24 May 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
scorching heat during the day, rain at night
मुजफ्फरनगर। दिन में भीषण गर्मी से लोग परेशान रहे। शाम के समय छाए बादल और देर रात कुछ स्थानों पर बारिश से लोगों को राहत मिली। अधिकतम मौसम 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.0 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
विज्ञापन


दो दिन से जिले में भीषण गर्मी के चलते आम जन जीवन अस्त-व्यस्त है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान अब तक का इस मौसम का सबसे अधिक 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। रात-दिन दोनों में ही तेज गर्मी रही। दिन में तेज धूप के चलते दिन में तीन घंटे सड़कों पर आवाजाही भी बहुत कम रही। बाजार में पेय पदार्थो की मांग बढ़ गई है। शीतल पेय पदार्थों की बिक्री में अचानक उछाल आ गया है। दिन में भीषण गर्मी से जूझते लोगों को देर शाम उस समय राहत महसूस हुई जब आकाश में बादल छा गए और जिले में कुछ स्थानों पर बारिश शुरू हो गई। अचानक मौसम खराब होने और तेज हवा चलने से शहर की बिजली अचानक गुल हो गई और पूरे शहर में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed