{"_id":"5e63ee038ebc3eeb5e75f279","slug":"scorched-married-woman-dies-after-two-months-khatauli-news-mrt472701635","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में झुलसी नवविवाहिता की दो माह बाद मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग में झुलसी नवविवाहिता की दो माह बाद मौत
विज्ञापन
रतनपुरी के गांव बड़सू में नवविवाहिता की मौत होने पर मौके पर एकत्र ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस।
- फोटो : KHATAULI
आग में झुलसी विवाहिता की दो माह बाद मौत
रतनपुरी/खतौली। गांव बड़सू में महिला दो माह पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में जलकर गंभीर रूप से झुलस गई थी। विवाहिता की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक मुजफ्फरनगर नई मंडी क्षेत्र के गांव जटमुझेड़ा निवासी रामकुमार पुत्र सरदार सिंह ने बताया कि उसने अपनी पुत्री 20 वर्षीय दीपा की शादी पिछले वर्ष 11 अप्रैल को रतनपुरी क्षेत्र के गांव बड़सू निवासी अंकुर पुत्र सोहनवीर के साथ की थी। गत दो माह पहले उसे खबर मिली थी कि उसकी बेटी दीपा संदिग्ध परिस्थिति में जल गई है। खबर मिलने वह बड़सू पहुंचा और उसने अपनी पुत्री का अस्पताल में उपचार कराया। इसके अलावा ससुराल पक्ष के लोगों ने भी दीपा का गंगदासपुर में आग में झुलसने का उपचार कराया। गंभीर हालत के चलते शनिवार दोपहर को उसकी बेटी दीपा की उसकी ससुराल बड़सू में मौत हो गई। दीपा की मौत की खबर सुनकर मायके वाले गांव बड़सू में पहुंचे। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दीपा की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मायके वालों ने इसकी सूचना रतनपुरी पुलिस को भी दी। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक रतनपुरी एमपी सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने हंगामा कर रहे मायके वालों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन मायके वाले नहीं माने। पुलिस ने मायके वालों को उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद नायब तहसीलदार अर्जुन चौहान को मौके पर बुलवाया गया। सूचना पर नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने पंचनामा भरा। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा।