फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Scooty riding youths collided with a truck in Jansath area of Muzaffarnagar two killed and one injured

दर्दनाक हादसा: बिजनौर से लौट रहे स्कूटी सवार युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक की हालत नाजुक

Sun, 21 Aug 2022 09:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 21 Aug 2022 09:18 PM IST
सार

रविवार को मुजफ्फरनगर के जाट कॉलोनी निवासी विश्वा पुत्र राकेश बालियान अपने साथी अंकित पुत्र महक सिंह व आदित्य पुत्र आदेश के साथ स्कूटी पर सवार होकर बिजनौर में वन विभाग की परीक्षा देने के लिए गए थे। शाम के समय वह परीक्षा वापस लौट रहे थे। जानसठ क्षेत्र के गांव सलारपुर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Scooty riding youths collided with a truck in Jansath area of Muzaffarnagar two killed and one injured
हादसे में घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर से वन विभाग की परीक्षा देकर लौट रहे स्कूटी सवार तीन युवकों को मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


रविवार को मुजफ्फरनगर के जाट कॉलोनी निवासी विश्वा पुत्र राकेश बालियान अपने साथी अंकित पुत्र महक सिंह व आदित्य पुत्र आदेश के साथ स्कूटी पर सवार होकर बिजनौर में वन विभाग की परीक्षा देने के लिए गए थे। शाम के समय वह परीक्षा वापस लौट रहे थे। जानसठ क्षेत्र के गांव सलारपुर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी।

विज्ञापन

हादसे में अंकित कुमार (22) और आदित्य (25) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विश्वा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर जानसठ थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह आनन-फानन मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को जानसठ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। हादसे के बाद पानीपत-खटीमा मार्ग पर जाम लग गया। जिससे राहगीर परेशान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed