फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Schoolgirl manufactures rakhi bandhi

छात्रा ने मनचले को राखी बांधकर सिखाया सबक

Fri, 31 Aug 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 31 Aug 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Schoolgirl manufactures rakhi bandhi
शोहदों - फोटो : amar ujala
भोपा में मोबाइल पर लगातार कॉल कर परेशान कर रहे युवक को छात्रा ने थाने में राखी बांधकर अच्छा सबक सिखाया। आरोपी ने राखी बंधवाने के बाद छात्रा को नेग के 51 रुपये देने के साथ ही माफी मांगते हुए बमुश्किल पीछा छुड़ाया। थाना क्षेत्र की निवासी छात्रा बुधवार सुबह परिजनों के साथ थाने पहुंची और तहरीर देकर बताया कि एक युवक मोबाइल पर लगातार कॉल कर कई महीने से उसे परेशान कर रहा है।
विज्ञापन


आरोप है कि इस संबंध में जब छात्रा के परिजनों ने युवक से बात कर उसे हरकतों से बाज आने को कहा तो वह उन्हें भी धमकियां देने लगा। आखिरकार बुधवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने बुधवार शाम आरोपी के घर दबिश देकर उसे धर दबोचा। रातभर हवालात में रहने के बाद छात्रा व उसके परिजनों को बृहस्पतिवार सुबह थाने बुलवा लिया गया। इसी दौरान युवक पक्ष के कुछ लोग भी थाने जा पहुंचे और पीड़िता को समझौता करने के लिए मनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस पर छात्रा ने युवक को राखी बांधने की शर्त रखी, जिस पर उसके परिजन सहमत हो गए। इसके बाद आरोपी को हवालात से बाहर लाया गया, जिसके बाद छात्रा ने उसकी कलाई पर राखी बांधी। इस पर युवक ने छात्रा को बतौर नेग 51 रुपये देते हुए कान पकड़कर उससे माफी मांगने के साथ ही भविष्य में कभी इस तरह की हरकत नहीं करने का वादा किया। इस पर छात्रा और उसके परिजन बिना किसी कार्रवाई के घर लौट गए। एसएचओ इंस्पेक्टर बीपी सिंह ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। यदि पीड़िता की तरफ से तहरीर आती है तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगेतर ने व्हाट्सएप पर मेसेज भेज शादी से किया इंकार
मुजफ्फरनगर। शहर के दक्षिणी रामपुरी निवासी युवती ने मंगेतर पर दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर शादी से इंकार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुुलिस को तहरीर देकर उसके खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दक्षिणी रामपुरी की युवती ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी पानीपत जिले के सनौली थाना क्षेत्र के गांव बापोली निवासी युवक से एक साल पूर्व तय हुई थी। युवक चंडीगढ़ के एक प्राइवेट सेक्टर के बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर तैनात है।

पीड़िता के अनुसार 28 मई 2017 को उनकी सगाई हुई थी, जिसमें उसके माता-पिता ने 1.63 लाख रुपये खर्च किए थे। सगाई के कुछ समय बाद युवक के पिता की मौत हो गई, जिसके चलते उन्होंने शादी एक साल बाद दस अक्तूबर 2018 को करना निर्धारित किया था। इसके लिए युवती के परिजनों ने पंजाबी बारातघर के साथ ही हलवाई व बैंड-बाजा भी बुक कर लिया था।


युवती के अनुसार इसी दौरान युवक ने उससे दहेज में कार दिए जाने की मांग की। इससे इंकार करने पर उसने 25 जुुलाई को युवक ने उसके मोबाइल पर व्हाट्सऐप मैसेज भेजकर शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने इस संबंध में छानबीन की तो पता चला कि उक्त युवक ने अपने बैंक में ही काम करने वाली सहकर्मी युवती से पहले से ही शादी की हुई है। ऐसे में पीड़ित युवती ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed